ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फिर बदली टीम इंडिया की तस्वीर, इस खिलाड़ी को मिला पूरी सीरीज में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में फिर से बदलाव देखने को मिला है। 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए एक खिलाड़ी को पूरी सीरीज में मौका दिया गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Auqib Nabi India in IND vs NZ ODI Squad
Auqib Nabi India in IND vs NZ ODI Squad

Auqib Nabi India in IND vs NZ ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्क्वॉड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया में एक ऐसे तेज गेंदबाज को शामिल करने की खबर है, जिसकी किस्मत अचानक चमक गई है। पहले इस खिलाड़ी को सिर्फ सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन अब शुरुआती तीन वनडे में भी उसे मौका मिलने की खबर है। यानी यह गेंदबाज अब पूरी सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकता है। हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज का हिस्सा बने आकिब नबी

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इससे पहले 16 अक्टूबर को घोषित टीम में उनका चयन सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे के लिए हुआ था। अब उन्हें सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में भी मौका मिलने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर BCCI की ओर से अलग से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में आकिब नबी ने किया प्रभावित

आकिब नबी के लिए यह मौका बेहद खास है। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वह नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और छह विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

प्रसिद्ध कृष्णा की चोट के बाद बोर्ड ने लिया फैसला, ऑफिशियल पुष्टी का इंतजार

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने 29 अक्टूबर को इसकी पुष्टि की थी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव देखने को मिला है। अब सभी की निगाहें आकिब नबी पर रहेंगी कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह इंटरनेशनल लेवल पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़े- 9 पारियों में 4 बार जीरो पर आउट, सिर्फ एक फिफ्टी! टीम इंडिया के स्टार ने बढ़ाई टेंशन

4 नवंबर से शुरू हो रही है भारत-न्यूजीलैंड 5 मैचों की वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से ऑकलैंड में होगा। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दो मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होंगे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में