ताजा खबर

9 पारियों में 4 बार जीरो पर आउट, सिर्फ एक फिफ्टी! टीम इंडिया के स्टार ने बढ़ाई टेंशन

भारतीय क्रिकेट टीम 15 नवंबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। इससे पहले भारत के एक स्टार खिलाड़ी की फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Yashasvi Jaiswal’s Form
Yashasvi Jaiswal’s Form

Yashasvi Jaiswal’s Form: क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन जब मौके मिलने के बावजूद बल्ला बार-बार खामोश रहने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है। कभी अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने वाला भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी इन दिनों ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आंकड़े भी उसकी परेशानी की कहानी बयां कर रहे हैं। पिछली 9 पारियों में 4 बार खाता तक नहीं खुला, जबकि बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी निकली है। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन ने अब टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस खिलाड़ी को आगे भी लगातार मौके मिलते रहेंगे या फिर टीम इंडिया कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है?

यशस्वी के खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

ये हैं भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल... जिनका फॉर्म न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की जबरदस्त टेंशन बढ़ा रहा है।  न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, जहां उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

9 पारियों में 4 बार डक, लगातार फ्लॉप हो रहे जायसवाल

पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में यशस्वी महज 17 और 5 रन ही बना सके थे, जबकि दूसरे मुकाबले की पहली पारी में वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि, किसी युवा बल्लेबाज का शून्य पर आउट होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यशस्वी के मामले में चिंता की वजह उनका लगातार गिरता प्रदर्शन है। हालिया 9 पारियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह 4 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनका यह खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है।

टीम इंडिया के लिए क्यों इतने अहम हैं यशस्वी जायसवाल?

यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन पर भविष्य की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी टिकी हुई है। टेस्ट क्रिकेट में बेहद कम समय में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, बड़ी पारियां खेलने की क्षमता और विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। रोहित शर्मा के बाद ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले यशस्वी से टीम मैनेजमेंट को काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि उनका मौजूदा फॉर्म चिंता बढ़ाने वाला है। 

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस में होने वाला है सबसे बड़ा उलटफेर! रोहित कप्तान, हार्दिक OUT? तिलक का क्या होगा?

न्यूजीलैंड दौरे से पहले वापसी की सबसे बड़ी चुनौती

हालिया 9 पारियों में 4 बार खाता नहीं खोल पाना और लगातार छोटी पारियां खेलकर आउट होना उनके आत्मविश्वास पर सवाल खड़े कर रहा है। न्यूजीलैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत को उनसे मजबूत शुरुआत की दरकार होगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यशस्वी इस खराब दौर को पीछे छोड़कर अपने पुराने अंदाज में वापसी कर पाएंगे या फिर उनका यह संघर्ष टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाएगा?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में