ताजा खबर

मुंबई इंडियंस में होने वाला है सबसे बड़ा उलटफेर! रोहित कप्तान, हार्दिक OUT? तिलक का क्या होगा?

आईपीएल में 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल होने के बाद अब कप्तानी में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians Captaincy Change
Mumbai Indians Captaincy Change

Mumbai Indians Captaincy Change: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान की ओर लौटने की तैयारी में है। टीम के भीतर कुछ ऐसा पक रहा है, जिसका इंतजार करोड़ों फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। एक तरफ मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड की चर्चाएं तेज हैं, तो दूसरी तरफ टीम की कमान एक बार फिर उस खिलाड़ी को सौंपने की तैयारी है, जिसने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया। जी हां, बात हो रही है हिटमैन रोहित शर्मा की। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प मोड़ यह है कि कप्तानी की रेस में एक युवा खिलाड़ी का नाम भी सामने आया था, जिसे भविष्य का कप्तान माना जा रहा था।

रोहित शर्मा से MI टीम मैनेजमेंट ने की फिर से कप्तानी संभालने का रिक्वेस्ट

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है और उन्हें कप्तानी संभालने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने की चर्चाएं भी जारी हैं। हालांकि, अगर उनका ट्रेड संभव नहीं हो पाता है, तो वह रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए भी तैयार हैं। यानी आईपीएल 2027 में मुंबई की कप्तानी का चेहरा बदल सकता है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हार्दिक की कप्तानी से निराश, कप्तानी से छुट्टी है तय

इस फैसले के पीछे पिछले सीजन का प्रदर्शन भी बड़ी वजह माना जा रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 14 मुकाबलों में 10 मैच गंवाए और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के दौरान ही मैनेजमेंट हार्दिक को कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, सवाल यह था कि उनकी जगह किसे जिम्मेदारी दी जाए। सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा तिलक वर्मा भी इस भूमिका के दावेदार हो सकते थे।

रोहित ने खुद ही सुझाया था तिलक वर्मा का नाम, अब हिटमैन से ही कप्तानी गुहार

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शुरुआत में रोहित शर्मा ने खुद तिलक वर्मा का नाम कप्तानी के लिए सुझाया था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने रोहित से ही दोबारा कमान संभालने का अनुरोध किया। आखिरकार हिटमैन इसके लिए राजी हो गए। न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले इस मुद्दे पर कई दौर की बातचीत भी हुई थी। नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति के दौरान भी रोहित से सुझाव लिए गए थे।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में भूचाल! लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों की छुट्टी

रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस के फैंस हो जाएंगे खुश

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके कप्तान बनाया था। इस फैसले के बाद फ्रेंचाइजी को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा और वानखेड़े में हार्दिक को हूटिंग भी झेलनी पड़ी। अब अगर रोहित की वापसी होती है, तो मुंबई के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी शायद ही कुछ हो। हालांकि, इस पूरे मामले पर फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 526 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में