एक ही साल में एक टीम के खिलाफ रनों का अंबार, जानें टॉप-3 बल्लेबाजों के नाम
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही कैलेंडर ईयर में तो रनों का अंबार लगा है। लेकिन एक ही बल्लेबाज एक ही अपोजिशन टीम के खिलाफ रनों की फेहरिस्त खड़ी कर दें, तो ये वाकई में खास उपलब्धि है।

Most runs vs an opposition in a calendar year: टी20 क्रिकेट में किसी एक साल के भीतर लगातार रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक ही विरोधी टीम के खिलाफ बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में शामिल तीनों बल्लेबाजों ने साल 2026 में यह कारनामा किया है।
किसी ने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, तो किसी ने 400 के करीब पहुंचकर गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। आखिर कौन है 3 बल्लेबाज, जिन्होंने एक ही टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं, चलिए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं।
#1. ग्लेन फिलिप्स – 522 रन
इस लिस्ट में पहला नाम न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजग्लेन फिलिप्स का है। उन्होंने साल 2026 में भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर ईयर में 522 रन बना डाले। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर के दौरान किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ फिलिप्स का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को परेशान किया।
#2. अभिषेक शर्मा – 431 रन
इस सूची में दूसरा स्थान भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने साल 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 431 रन बनाए। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर चौके-छक्के बरसाए। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना आक्रामक रहा कि वह इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। खास बात यह है कि इस सूची में पहले और दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड और भारत के बल्लेबाज मौजूद हैं।
#3. साहिबजादा फरहान – 398 रन
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं। उन्होंने साल 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 398 रन बनाए। फरहान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इस सूची में जगह बनाई। वह 400 रनों का आंकड़ा छूने से महज दो रन दूर रह गए। इस तरह एक ही कैलेंडर ईयर में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस खास सूची में फरहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।