भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की ऐसी फजीहत! 14 कैच टपकाकर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कीवी टीम ने बड़ी गलती अपनी फील्डिंग से की। अपनी शानदार फील्डिंग और कैचिंग के लिए पहचानी जाने वाली कीवी टीम ने खूब कैच टपकाएं।

India vs New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में कीवी टीम को सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग में भी निराशा का सामना करना पड़ा। मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने ऐसी गलतियां कीं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। इस दौरान कीवी खिलाड़ियों ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे कोई भी टीम याद नहीं रखना चाहेगी।
न्यूजीलैंड के फील्डर ने भारत के खिलाफ किया बड़ा ब्लंडर, टपकाएं 14 कैच
दरअसल, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 14 कैच छोड़े। इसके साथ ही कीवी टीम ने किसी एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में अपना दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड दोहरा दिया। न्यूजीलैंड के फील्डर्स के लिए यह प्रदर्शन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा।
कीवी टीम ने दूसरी बार एक टी20I सीरीज में छोड़े 14 कैच
दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी बार किसी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 14 कैच टपकाए हैं। इससे पहले साल 2026 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी कीवी खिलाड़ियों ने इतने ही कैच छोड़े थे।
यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड से सीरीज तो जीत गई टीम इंडिया, लेकिन इन 3 कमजोरियों ने खोल दी पोल!
न्यूजीलैंड फील्डिंग के मामलें में है जबरदस्त
भारत के खिलाफ भी कहानी कुछ ऐसी ही रही। एक तरफ भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार आक्रामक अंदाज में रन बनाए, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के फील्डर्स ने कई अहम मौकों पर कैच छोड़कर टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। टी20 क्रिकेट जैसे छोटे प्रारूप में एक-एक कैच मुकाबले का रुख बदल सकता है। ऐसे में 14 कैच छोड़ना किसी भी टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है। न्यूजीलैंड को अब अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा, क्योंकि बड़े मुकाबलों में ऐसी गलतियां भारी पड़ सकती हैं।
अपने ही घर में 2-3 से न्यूजीलैंड को करना पड़ा सीरीज में हार का सामना
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कीवी टीम को शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड के पास जीत हासिल करने के अच्छे मौके थे, लेकिन टीम ने आखिरी समय में बाजी गंवा दी। इसके बाद तीसरे टी20 मुकाबले में कीवियों ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं, रविवार को खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 में भी न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की, जबकि न्यूजीलैंड को हार के साथ संतोष करना पड़ा।