ताजा खबर

विराट कोहली के निशाने पर ऐतिहासिक महारिकॉर्ड, विदेशी धरती पर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरने के लिए तैयार हैं। 5 मैचों की इस सीरीज में वो एक खास कीर्तिमान करने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli Record
Virat Kohli Record

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उनके बल्ले से कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद रहती है। उम्र भले ही 37 साल हो चुकी है, लेकिन रनों की उनकी भूख आज भी पहले जैसी ही नजर आती है। खासतौर पर विदेशी सरजमीं पर कोहली का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। अब यह दिग्गज बल्लेबाज एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच चुका है, जिसे हासिल करना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी बात होगी।

न्यूजीलैंड सरजमीं पर विराट इतिहास रचने से एक कदम दूर

रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर से मैदान में नजर आने वाले हैं, जहां 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। किंग कोहली अपने 38वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले इस कीवी सरजमीं पर इस सीरीज की शुरुआत करने जा रहे हैं और सीरीज में एक स्पेशल कीर्तिमान करने का मौका भी पास होगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली का बेमिसाल रिकॉर्ड

दरअसल, विराट कोहली ने विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का जबरदस्त लोहा मनवाया है। अब तक वह अवे वनडे मुकाबलों में 21 शतक और 28 अर्धशतक जड़ चुके हैं। यानी विदेशी मैदानों पर उनके नाम कुल 49 बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा दर्ज है। यह आंकड़ा बताता है कि घर से बाहर भी कोहली का बल्ला किस कदर विरोधी गेंदबाजों पर हावी रहा है।

49 बार विदेशी धरती पर बना चुके हैं 50 प्लस स्कोर

इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में 20 से ज्यादा शतक लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनका दबदबा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अलग-अलग देशों की परिस्थितियों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े- भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की ऐसी फजीहत! 14 कैच टपकाकर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

अब 50वीं बार इतिहास रचने का मौका

अब विराट कोहली के सामने एक और बड़ा लक्ष्य है। वह विदेशी वनडे मुकाबलों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का आंकड़ा 50वीं बार छूने से महज एक कदम दूर हैं। अगर वह अगली बार अर्धशतक या उससे बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं, तो इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

 कोहली के करियर की खासियत रही है कि वह सिर्फ भारतीय परिस्थितियों में ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मुश्किल विदेशी परिस्थितियों में भी रन बनाने की क्षमता रखते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली अपने अगले विदेशी वनडे मुकाबले में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं या नहीं। उनके चाहने वालों को एक बार फिर किंग कोहली के बल्ले से इतिहास रचने का इंतजार रहेगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 526 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में