CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब हार! प्रिंटर खराब होने पर टीम ने गंवा दिया मैच

उत्तरी आयरलैंड में एक बेहद अनोखा मामला North West Cricket Union Premier League में Ballyspallen और Eglinton के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Unique decision regarding a cricket match result
Unique decision regarding a cricket match result

Unique decision regarding a cricket match result: क्रिकेट में मैच हारने की वजह आमतौर पर खराब बल्लेबाजी, गेंदबाजी या कैच छोड़ना होती है। लेकिन उत्तरी आयरलैंड में एक क्रिकेट टीम को ऐसी वजह से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। यहां एक प्रिंटर खराब होने की वजह से पूरी टीम मैच गंवा बैठी। हैरानी की बात यह रही कि बारिश के कारण खेल रुकने के बाद एक भी गेंद दोबारा नहीं फेंकी गई, फिर भी अंपायरों को विपक्षी टीम को विजेता घोषित करना पड़ा।

आयरलैंड में हुआ हार-जीत पर अनोखा फैसला

यह बेहद अनोखा मामला North West Cricket Union Premier League में Ballyspallen और Eglinton के बीच खेले गए मुकाबले का है। Ballyspallen की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Eglinton ने 48.1 ओवर में 159 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी Ballyspallen ने अपनी पारी की शुरुआत भी कर दी और दो ओवर में 19 रन बना लिए।

प्रिंटर टूटने की वजह से एक टीम को दे दी गई हार

तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। मौसम की वजह से मुकाबले के ओवर कम होना तय था और ऐसे में संशोधित लक्ष्य तय करने के लिए Duckworth-Lewis-Stern (DLS) Method का इस्तेमाल किया जाना था। यहीं से मैच ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

बारिश के बाद DLS की गणना के लिए नहीं था प्रिंटर

दरअसल, DLS के तहत जरूरी गणना वाली शीट तैयार करने के लिए Ballyspallen के मैदान पर मौजूद प्रिंटर की जरूरत थी। लेकिन प्रिंटर काम नहीं कर रहा था। अधिकारियों के पास जरूरी DLS शीट उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद अंपायर मैच को नियमों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा सके।

यह भी पढ़े- 3 भारतीय खिलाड़ी जो जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं थे टीम इंडिया का हिस्सा, अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए हो सकती है वापसी

प्रिंटर खराब होने पर क्यों मिली हार?

North West Cricket Union के नियम इस मामले में बेहद स्पष्ट हैं। नियमों के मुताबिक घरेलू टीम की जिम्मेदारी है कि उसके पास DLS की गणना के लिए जरूरी सभी संसाधन मौजूद हों। इसमें आवश्यक सॉफ्टवेयर वाला कंप्यूटर, उसके साथ चलने वाला प्रिंटर, पर्याप्त कागज और स्याही तथा उसे ऑपरेट करने वाला एक्सपर्ट होना जरूरी है।

नियमों में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर दोनों टीमों और अंपायरों के लिए DLS शीट उपलब्ध नहीं कराई जा सकती, तो मेजबान टीम को तुरंत मैच गंवाना होगा। इसी नियम के तहत Ballyspallen को मैच में हार मिली और Eglinton को विजेता घोषित कर दिया गया। यानी मैच में बारिश के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, लेकिन तकनीकी व्यवस्था की कमी ने Ballyspallen की पूरी उम्मीद खत्म कर दी।

यह घटना क्रिकेट में नियमों और मैच संचालन की अहमियत का एक अनोखा उदाहरण बन गई है। मैदान पर रन और विकेट से मैच जीतने की कोशिश करने वाली Ballyspallen की टीम को इस बार एक खराब प्रिंटर ने ऐसी हार दे दी, जिसे खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में