CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जो जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं थे टीम इंडिया का हिस्सा, अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए हो सकती है वापसी

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 से 17 सितंबर तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए कुछ ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, जो जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Few main players likely to return Team India's squad for AFG T20 Series
Few main players likely to return Team India's squad for AFG T20 Series

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के तीनों ही मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के लिए होम ग्राउंड चुना है। अभी BCCI ने भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा नहीं की है, लेकिन दो-चार दिन में ऐलान हो सकता है। इसी वजह से फैंस को यह जानने की उत्सुकता है कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

जुलाई में भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था। तब स्क्वाड से कुछ नियमित खिलाड़ी गायब थे। हालांकि, अब उनमें से कुछ की वापसी अफगानिस्तान के खिलाफ हो सकती है। इस लेख में ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं थे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में हो सकती है वापसी

1. संजू सैमसन

विकेटकीपर संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में नहीं चुना गया था। BCCI की तरफ से साफ़ तौर पर नहीं बताया गया था कि संजू को आराम दिया गया है या फिर उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर कुल चार पारियों में खराब प्रदर्शन की सजा मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रेस्ट की बात सामने आई थी। अगर ऐसा है तो फिर संजू की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी हो सकती है। उनके आने पर प्रभसिमरन सिंह को ड्रॉप किया जा सकता है। 

2. वरुण चक्रवर्ती 

लेग ब्रेक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वाड से रवि बिश्नोई से रिप्लेस किया गया था। हालांकि, अब वरुण के फिट होने की जानकारी सामने आ रही है। अगर वे पूरी तरह फिट हो गए हैं तो फिर उनकी वापसी को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उनके वापस आने पर जिम्बाब्वे सीरीज में चुने गए रवि बिश्नोई या फिर हर्ष दुबे में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है। 

3. अर्शदीप सिंह 

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में होने वाली सीरीज के लिए उनकी वापसी हो सकती है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के वापस आने पर जिम्बाब्वे सीरीज के स्क्वाड में चुने गए किसी न किसी युवा पेसर का पत्ता जरूर कटेगा। 

यह भी पढ़ें: भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, नई विंडो की तलाश में दोनों बोर्ड; BCB अध्यक्ष का बयान

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में