CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान से पहले BCCI की बढ़ी टेंशन, इन 3 खिलाड़ियों ने फंसा दिया पेंच

भारतीय क्रिकेट टीम का 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो रहा है। इसके लिए टी20 इंटरनेशनल सीरीज का ऐलान हो चुका है, तो वहीं वनडे और टेस्ट सीरीज का सेलेक्शन बाकी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India squad for the New Zealand tour
Team India squad for the New Zealand tour

Team India squad for the New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों में न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने वाली है। कीवी दौरे पर टीम इंडिया को तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए पिछले ही दिनों टी20 इंटरनेशनल सीरीज के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। जिसके बाद अब हर किसी को वनडे और टेस्ट सीरीज के चयन का इंतजार है।

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के सेलेक्शन में देरी

न्यूजीलैंड के दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का सेलेक्शन इसी हफ्ते होने की संभावना मानी जा रही थी, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है। टीम चयन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और इसमें बताया जा रहा है कि 3 खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई के सामने ऐसी मुश्किलें आ गई हैं, कि वो तय समय पर स्क्वाड का ऐलान नहीं कर पाएंगी।

कुछ अहम खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर फंसा पेंच

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बीसीसीआई के सामने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान अब तक नहीं हो सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड तीन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों की मेडिकल अपडेट के आधार पर टीम चयन को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े- धोनी-संगकारा और गिलक्रिस्ट भी नहीं कर सके टेस्ट में ये कमाल, बांग्लादेश के लिटन दास ने रच दिया इतिहास!

प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की शिकायत हुई थी। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने एहतियात बरतते हुए उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया था और उनसे पूरे 10 ओवर भी नहीं करवाए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने पर कृष्णा को पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय बताया गया था। ऐसे में बीसीसीआई उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रखे हुए है, क्योंकि वह भारतीय टीम के लिए विकेट निकालने वाले अहम तेज गेंदबाज साबित हुए हैं।

हर्षित राणा की चोट पर भी अभी तक नहीं मिला है ग्रीन सिग्नल

दूसरी ओर, हर्षित राणा जुलाई से ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब उनके जल्द ही मैच सिम्यूलेशन में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जहां उनकी मैच फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन करने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट हर्षित को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट, दोनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रखना चाहता है। हालांकि, अंतिम फैसला उनकी फिटनेस जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा। भारत का न्यूजीलैंड दौरा करीब है, इसलिए मेडिकल टीम के लिए समय पर उनकी स्थिति स्पष्ट करना अहम हो गया है।

ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ा दी टेंशन

ऋषभ पंत की फिटनेस भी चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। साइड स्ट्रेन के कारण वह 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले इंडिया ए के दो मल्टी-डे मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। पंत को यह चोट ईरानी कप के दौरान लगी थी और बीसीसीआई पहले ही उनके इंडिया ए सीरीज से बाहर रहने की पुष्टि कर चुका है। वहीं, भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होने की खबर है, जबकि वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। टीम घोषित करने से पहले बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में