CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, नई विंडो की तलाश में दोनों बोर्ड; BCB अध्यक्ष का बयान

भारत का बांग्लादेश दौरा 1 से 13 सितंबर तक होना था लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच बात नहीं बन पाई। इसी वजह से यह सीरीज अब किसी नई विंडो में खेली जा सकती है, इसकी जानकारी खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दी।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
BCCI and BCB search of new window for India Tour of Bangladesh
BCCI and BCB search of new window for India Tour of Bangladesh

India Tour of Bangladesh: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा लगातार टलता जा रहा है। यह दौरा 2025 में होना था, लेकिन फिर इसे सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि टीम इंडिया 1 से 13 सितंबर तक 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और कुछ अन्य कारणों से आपसी संबंधों में भी खटास आई है। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। इस बार भी भारत के बांग्लादेश दौरे के टलने के बाद माना जाने लगा था कि शायद अब यह दौरा कभी नहीं होगा।

हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया है कि दोनों क्रिकेट बोर्ड नई विंडो तलाश रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना अभी भी बनी हुई है।

भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए BCB और BCCI कर रहे नई विंडो की तलाश

लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्लेटफार्म  'नॉट आउट नोमान' ने रविवार को तमीम इकबाल के हवाले से कहा कि अभी यह तय नहीं है कि भारत सीरीज नहीं होगी। तमीम ने कहा, 

“मैं एक अहम जानकारी देना चाहता हूं। दोनों बोर्ड इस चीज के होने के लिए बहुत ईमानदार हैं। दोनों BCCI और BCB और हम भी समय के हिसाब से देख रहे हैं कि कब क्या किया जा सकता है। लगभग एक तारीख, जिसके बारे में हम यह भी सोच रहे हैं कि क्या इसे इस समय किया जा सकता है या नहीं। अभी भी इरादे सकारात्मक हैं और हम सीरीज को लेकर आशावादी हैं।"

दोनों टीमों का व्यस्त कार्यक्रम, नई तारीखों को लेकर बातचीत जारी 

BCB अध्यक्ष ने आगे कहा, 

"कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं। और मैं बीसीबी के अध्यक्ष के रूप में उस सीमा को पार कभी नहीं करना चाहता, ठीक है? लेकिन नियत अच्छी है, हम लगातार बात कर रहे हैं। तारीखें भी तय की जा रही हैं, क्योंकि बांग्लादेश भी व्यस्त है, वे भी व्यस्त हैं। बीच में बांग्लादेश की तीन सीरीज हैं। भारत का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है। लेकिन हम इस बारे में नियमित चर्चा कर रहे हैं। 

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साला हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा की वजह से भारत में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। इसी वजह से BCCI ने मजबूरन कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 से पहले रिलीज करने का निर्देश दिया था।

यह चीज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को रास नहीं आई थी और उसने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था और बाद में उसने बॉयकॉट का ऐलान किया। इसी वजह से ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दी थी। 

यह भी पढ़ें: Asia Cup में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया; शेफाली वर्मा ने मचाई तबाही

टैग:IndiaBangladesh
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में