CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

Asia Cup में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया; शेफाली वर्मा ने मचाई तबाही

एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रनों से हराया। शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Women's Asia Cup 2026 India Women vs Thailand Women,
Women's Asia Cup 2026 India Women vs Thailand Women,

Women's Asia Cup 2026: दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप टी20 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। ग्रुप ए में शामिल टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से मात दी। इस मैच में पहले खेलते हुए भारत की महिला टीम ने 20 ओवर में 159/9 का स्कोर बनाया, जवाब में 160 के टारगेट का पीछा करते हुए थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में 65 रन बनाकर ढेर हो गई। 

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तेज रही लेकिन 38 के स्कोर पर तीसरे ओवर में उपकप्तान स्मृति मंधाना आउट हो गईं। स्मृति ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। इसके बाद, भारत ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया और पहले छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। 

शेफाली वर्मा की शानदार पारी, अन्य बल्लेबाज फ्लॉप 

स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद, उनकी जोड़ीदार शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा और डेब्यूटांट प्रतिका रावल (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी निभाई। प्रतिका का विकेट नौवें ओवर में 91 के स्कोर पर गिरा। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 5 रन बनाकर आउट हो गईं। 

हालांकि, शेफाली ने अपनी तेज बल्लेबाजी के कारण रनों की गति को कम नहीं होने दिया। उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारती फूलमाली, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ने आखिरी में कुछ खास नहीं किया। यही वजह है कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। थाईलैंड की तरफ से सुलीपोर्न लाओमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

भारत की घातक गेंदबाजी, थाईलैंड के बल्लेबाज हुए ढेर 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड महिला टीम की तरफ से बिलकुल भी संघर्ष नहीं देखने को मिला और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते रहे। पारी में नन्नापत कोंचारोएनकाई (41) के अलावा अन्य कोई भी 6 से ज्यादा रन ही बना पाया। यही वजह रही कि थाईलैंड की पारी 17वें ओवर में समाप्त हो गई। गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से इम्पैक्ट प्लेयर रूल की होगी विदाई? BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से मांगा फीडबैक

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में