CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2027 से इम्पैक्ट प्लेयर रूल की होगी विदाई? BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से मांगा फीडबैक

IPL 2027 से पहले इम्पैक्ट प्लेयर रूल फिर चर्चा में आ गया है। BCCI ने इस विवादित नियम को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी से फीडबैक मांगा है। जानें इस नियम पर क्या हो सकता है बड़ा फैसला।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
BCCI seeks all 10 franchises' feedback on impact player rule
BCCI seeks all 10 franchises' feedback on impact player rule

Impact Player Rule: आईपीएल में 2023 के सीजन से इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू हुआ था। इस नियम के तहत सभी टीमों को प्लेइंग XI में शामिल किसी एक खिलाड़ी की जगह नामित इम्पैक्ट प्लेयर को उतारने की अनुमति होती है। हालांकि, इस नियम को लेकर शुरुआत से ही काफी बहस हुई है।

इससे ऑलराउंडर खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में कम मौके मिलने की चिंता जताई गई, जबकि गेंदबाजों के लिए भी मुश्किलें बढ़ीं। बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज होने से वह अधिक आक्रामक अंदाज में खेलती है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की संख्या में इजाफा हुआ। 

इसके बावजूद यह नियम आईपीएल 2027 तक जारी रहने वाला था, लेकिन अब BCCIने सभी फ्रेंचाइजी से इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर फीडबैक मांगा है। इसके बाद इस नियम को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या यह नियम अगले सीजन नजर आएगा या फिर BCCI इसमें कोई बदलाव करने की तैयारी में है।

IPL 2027 से इम्पैक्ट प्लेयर रूल हटेगा?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के विवादित इम्पैक्ट प्लेयर रूल के संबंध में सभी 10 फ्रेंचाइजी से फीडबैक मांगा है। 2026 के सीजन से पहले हुई कप्तानों की मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर विरोध भी देखने को मिला था लेकिन BCCI ने आईपीएल के 19वें सीजन में यह नियम बरकरार रखा लेकिन अब अगले सीजन में हटाया जा सकता है। 

BCCI ने Impact Player Rule समेत कई अन्य मुद्दों पर सभी फ्रेंचाइजी से मांगा फीडबैक 

रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर ही फीडबैक नहीं मांगा है, बल्कि PMOA से जुड़े मामले, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन और खेलने की कंडीशंस के संबंध में भी सभी आईपीएल टीमों से प्रतिक्रिया देने को कहा है। इसके लिए बोर्ड ने उन्हें सोमवार, 31 अगस्त तक का समय दिया है।

BCCI ने अपने मेल/नोट में कहा, 

"IPL 2026 कप्तानों की बैठक में हुई चर्चा के अनुसार, यह तय किया गया था कि टूर्नामेंट खत्म होने पर सभी फ्रेंचाइजी से क्रिकेट से जुड़े अहम कामों पर फीडबैक लिया जाएगा। इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी क्रिकेट ऑपरेशन्स टीमों के साथ इन विषयों पर चर्चा करें और अपना इकट्ठा किया हुआ फीडबैक हमारे साथ साझा करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपका फ़ीडबैक 31 अगस्त तक हम तक पहुंच जाए। इससे हमें सभी फ्रेंचाइजी से जानकारी इकट्ठा करने और अगले सीजन से पहले जरूरी समीक्षा और आगे की कार्रवाई के बिंदुओं पर काम करने में मदद मिलेगी। हमें तय समय-सीमा के अंदर आपके जवाब का इंतजार रहेगा।"

रोहित और हार्दिक समेत कई दिग्गज इम्पैक्ट प्लेयर रूल का कर चुके हैं विरोध 

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को आईपीएल में बीसीसीआई ने मुकाबलों की रोचकता को बढ़ाने के लिए लागू किया था लेकिन इसका काफी विरोध देखने को मिला। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ियों ने खुलकर इस नियम की आलोचना की है। इन सभी ने ऑलराउंडर और गेंदबाजों के लिए इसे नुकसानदायक बताया था। 

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर शुरुआत से ही बहस होती रही है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ियों ने भी इसकी आलोचना की है। उनका मानना है कि इस नियम से ऑलराउंडरों की भूमिका कम होती है और गेंदबाजों के लिए भी चुनौती बढ़ जाती है। देखना होगा कि अब सभी फ्रेंचाइजी क्या फीडबैक देती हैं और फिर BCCI द्वारा इस नियम को लेकर क्या फैसला लिया जाता है। 

यह भी पढ़ें: WTC Points Table: पाकिस्तान की हार से बिगड़ा खेल, इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका को झटका; भारत को हुआ फायदा या नुकसान?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में