CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

WTC Points Table: पाकिस्तान की हार से बिगड़ा खेल, इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका को झटका; भारत को हुआ फायदा या नुकसान?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के नतीजे के बाद WTC Points Table में बदलाव हुआ है। पाकिस्तान की हालत खराब हुई, जबकि इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानें भारत की स्थिति।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
WTC Points Table Update After ENG vs PAK Lord's Test
WTC Points Table Update After ENG vs PAK Lord's Test

WTC Points Table Update: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा और पाकिस्तान को 194 रनों से हराया।

लीड्स और लॉर्ड्स में मिली जीत के कारण सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। वैसे तो ये दोनों ही टीमें WTC फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं लेकिन मैच के नतीजे से डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फेरबदल हुआ है।

WTC Points Table में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर बरकरार, PCT हुआ कम 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में पाकिस्तान का प्रदर्शन कप्तान बदलने के बावजूद नहीं सुधरा रहा है। इंग्लैंड में मौजूदा सीरीज के पहले दोनों मैचों में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को करारी हार झेलनी पड़ी हैं। इसी वजह से WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है। 

लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले से पहले पाकिस्तान के 7 मैचों में 16 अंक थे और अंकों का प्रतिशत (PCT) 19.05 था। अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में मिली हार की वजह से 8 मैचों में अंकों का प्रतिशत घटकर 16.67 रह गया है। 

इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा, श्रीलंका सातवें स्थान पर पहुंचा 

पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से इंग्लैंड की टीम एक स्थान के फायदे के साथ सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसी वजह से श्रीलंका WTC Points Table में सातवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड के 15 मैचों में 62 अंक हैं और उसका PCT 34.44 है। वहीं, श्रीलंका के 6 मैचों में 33 अंक हैं और उसका PCT 33.33 है। आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज है, जिसके 12 मैचों में 30 अंक हैं और उसका PCT 20.83 है।

टॉप-5 का ऐसा है हाल, पांचवें स्थान पर भारत 

WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप-5 की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत क्रमशः पहले से पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के 10 मैचों में 96 अंक हैं और उसका PCT 80 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 4 मैचों में 36 अंक हैं और उसका PCT 75 है।

न्यूजीलैंड के 6 मैचों में 52 अंक हैं, जबकि उसका PCT 72.22 है। बांग्लादेश के खाते में 6 मैचों में 40 अंक हैं और उसका PCT 55.56 है। भारत ने 11 मैचों में 68 अंक हासिल किए हैं और उसका PCT 51.52 है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के बाद WTC Points Table का ताजा हाल 

स्थान टीम खेले जीते हारे ड्रॉ डिडक्शन अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 2 0 68 51.52
6 इंग्लैंड 15 6 8 1 14 62 34.44
7 श्रीलंका 6 1 2 3 0 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
9 पाकिस्तान 8 2 6 0 8 16 16.67

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की लॉर्ड्स में फजीहत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 264 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में