CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

ENG vs PAK: पाकिस्तान की लॉर्ड्स में फजीहत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

लॉर्ड्स में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट 194 रन से जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
England vs Pakistan 2nd Test Lord's
England vs Pakistan 2nd Test Lord's

ENG vs PAK Lord's Test: इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन जारी है। लीड्स में हार झेलने के बाद लॉर्ड्स में भी मेहमान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने चौथे दिन 194 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जीत के लिए 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रन पर ऑल आउट हो गई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी इमाम-उल-हक़ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और वे अब्सेंट हर्ट रहे। इसी वजह से मोहम्मद अब्बास का विकेट गिरते ही पाकिस्तान की पारी 50वें ओवर में समाप्त हो गई।  

ENG vs PAK लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 290 रन 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 100 रनों के अंदर 4 विकेट लेकर मेजबान टीम की हालत खराब कर दी। बेन डकेट ने 17 रन बनाए। वहीं, कप्तान जो रूट 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उपकप्तान हैरी ब्रूक भी 15 रन ही बना पाए। मुश्किल में नजर आ रही इंग्लैंड की पारी को जॉर्डन कॉक्स (55) की अर्धशतकीय पारी से मजबूती मिली। 

इसके बाद, लोअर ऑर्डर में जेमी स्मिथ (61), गस एटकिंसन (45) और जोश टंग (30*) ने स्कोर को 290 तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड की पारी 66.4 ओवर में समाप्त हुई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। 

पाकिस्तान 110 पर ढेर, इंग्लैंड को मिली 180 रन की बढ़त 

जवाबी पारी खेलते हुए पाकिस्तान का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद खराब रहा और पूरी टीम 37.2 ओवर में ही ढेर हो गई। चोटिल इमाम-उल-हक़ बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। वहीं, अजैन अवैस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। सऊद शकील के बल्ले से 16 रन आए। इन दोनों के अलावा अन्य सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिंसन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। 

इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 पर ढेर, मोहम्मद अब्बास का 5 विकेट हॉल 

अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 54.2 ओवर बल्लेबाजी की लेकिन 200 का आंकड़ा पार करने में हालत खराब हो गई। डैन लॉरेंस ने अर्धशतक जड़ते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए। वहीं, हैरी ब्रूक ने 34 रन का योगदान दिया, जबकि एमिलो गे के बल्ले से 31 रन आए।

पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट झटके और लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट में फाइव हॉल लेने वाले सबसे ज्यादा उम्र के एशियाई गेंदबाज बने। उन्होंने भारत के वीनू मांकड़ का 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 

इंग्लैंड ने दिया 389 का लक्ष्य, शकील का संघर्ष नहीं आया काम 

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की 180 रनों की बढ़त की मदद से पाकिस्तान को जीत के लिए 389 का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम 194 पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की हार के अंतर को कम करने का क्रेडिट सऊद शकील को जाता है, जिन्होंने 97 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला और वे सिर्फ 6 रन ही बना पाए। इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान की दूसरी पारी में भी ओली रॉबिंसन ने चार विकेट लिए। 

यह भी पढ़ें: 26 गेंदों में 77 रन... Sher-E-Punjab टी20 लीग में अभिषेक शर्मा का तूफानी आगाज, 7 छक्के-6 चौके जड़कर मचाया धमाल

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 264 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में