मैच के बीच में दिग्गज खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट का फैसला, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे स्टार खिलाड़ी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया।

Ben Stokes retires from international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट उस वक्त हैरान रह गया, जब रविवार की शाम को अचानक ही इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस मैच के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के चौथे दिन अचानक ही घोषणा की कि मौजूदा टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
मैच शुरू होने से पहले ही स्टोक्स ने अपनी टीम के खिलाड़ियों किया था सूचित
नॉटिंघम में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैं का सामना कर रही है। मैच के चौथे दिन की शुरुआत तक किसी को भनक नहीं थी, लेकिन बीच मैच में स्टोक्स ने अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट को थाम लिया। 39 साल के स्टोक्स वर्ल्ड क्रिकेट में एक दिग्गज ऑलराउंडर होने के साथ ही एक शानदार कप्तान रहे हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे बड़े मैच विनर में से एक रहे स्टोक्स के इस फैसले को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने चौथे दिन सुबह चेंजिंग रूम में अपनी टीम के साथियों से बात की थी। इसके कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्टोक्स को खेल शुरू होने से पहले घबराहट में बात करते हुए देखा गया।
उन्होंने कहा
मुझे पता है कि अगले दो दिनों में कुछ होने वाला है—ये आपके कप्तान के तौर पर और इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले मेरे आखिरी दो दिन हैं। इसके कारणों पर बाद में बात हो सकती है। लेकिन मैंने इस टीम के लिए, आप लोगों के लिए और पहले के लोगों के लिए कई बार मुश्किल हालात का सामना किया है।"
बेन स्टोक्स के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 में वनडे क्रिकेट के साथ इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।




