IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका! टीम का स्टार गेंदबाज हुआ बाहर, बढ़ी मुश्किलें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद अब 27 सितंबर को क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

IND vs NZ 2nd Test:भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पहला मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमें सीरीज में 0-0 की बराबरी पर हैं। ऐसे में 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाला दूसरा और आखिरी टेस्ट दोनों के लिए बेहद अहम होने वाला है। इस मुकाबले को जीतकर जहां टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें घरेलू मैदान पर बाजी मारने पर होंगी। लेकिन निर्णायक मुकाबले से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक अहम तेज गेंदबाज चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया है, जिससे न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के चलते भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि टिकनर दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल, वेलिंगटन में अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया गया।
टिकनर के बाहर होने से न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका
ब्लेयर टिकनर का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मैच होने वाला है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमें सीरीज में 0-0 की बराबरी पर हैं। ऐसे में क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, अहम मुकाबले से पहले प्रमुख तेज गेंदबाज का चोटिल होकर बाहर होना कीवी टीम की गेंदबाजी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़े- टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 700+ रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें
ब्लेयर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, मैथ्यू फिशर को मिला मौका
ब्लेयर टिकनर के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। टीम के साथी तेज गेंदबाज मैट फिशर को दूसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। फिशर ने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था और 6 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में मौका दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्राइस्टचर्च टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं।