GT vs RR Head-to-Head Record: आंकड़ों में कौन है आगे? रिकॉर्ड्स देखकर उड़ जाएंगे होश

GT vs RR Head-to-Head Record – जानें दोनों टीमों के बीच अब तक कौन रहा हावी और किसका रिकॉर्ड है ज्यादा मजबूत।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
GT vs RR Head-to-Head Record
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

GT vs RR Head-to-Head Record: IPL 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार की शाम चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अपने पिछले क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से 92 रनों से हार गई थी। 

वही, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर टूर्नामेंट के क्वालीफायर में अपनी जगह बनाई है। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के और पांच चौकों की मदद से 29 गेंद पर 97 रनो की तूफानी पारी खेली थी। चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से पता करते हैं कौन सी टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है।

GT vs RR Dream11 Prediction, Qualifier-2: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

GT vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs RR
  • तारीख:  29 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय:07:30 PM IST
  • स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

GT vs RR Head to Head Record: गुजरात टाइटन्स बनाए राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 10 मुकाबले खेले गए हैं। गुजरात टाइटन्स 7 मैचों में जीत दर्ज करके राजस्थान रॉयल्स से आगे है, जबकि राजस्थान ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें इस सीजन में इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुकी है जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। इससे पहले IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 8 विकेटो से हराया था।

कुल मुकाबले 10
गुजरात टाइटन्स   7
राजस्थान रॉयल्स 3
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: L, W, L, W, W

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

गुजरात टाइटन्स स्क्वाॅड:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार,जयंत यादव.

राजस्थान रॉयल्स स्क्वाॅड:

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिम्रोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे। प्रिटोरियस, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

GT vs RR Pitch Report - हाई स्कोरिंग मैच या गेंदबाज़ों का दबदबा? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में