CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
ताजा खबर

टीम इंडिया को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली पर भी सस्पेंस बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे की शुरुआत कर रही है। दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Team India
Team India

Hardik Pandya out ODI series of England Tour: भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महीने से शुरू हो रही इंग्लैंड सीरीज से पहले एक बहुत बड़ी बुरी खबर आ रही है।  जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया का करारा झटका लगा है, जहां स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या सीरीज से बाहर हो गए हैं।

हार्दिक पंड्या चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

शनिवार को भारतीय टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई। आईपीएल 2026 से ही पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हार्दिक पंड्या फिलहाल इस चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से वो अफगानिस्तान सीरीज के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

विराट कोहली पर 26 जून को होगा फैसला

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज को लेकर हार्दिक पंड्या तो पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं, तो वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। किंग कोहली हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान हैं और 26 जून का उनका फिटनेस टेस्ट किया जाएगा और इसके बाद ही पता साफ हो पाएगा कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेल पाएंगे या नहीं?

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से टीम इंडिया करेगी वनडे सीरीज का आगाज

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत करेगी और इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में