CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

क्या आईपीएल की वजह से हुई टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तकनीक खराब? पूर्व दिग्गज ने IPL को किया कटघरे में खड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वाइटवॉश जैसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा।

Indian Cricket Team tour of Ireland
Indian Cricket Team tour of Ireland

R. Ashwin on the technique of Indian team batsmen: टीम इंडियाको आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ अपने टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आयरिश टीम ने भारत जैसी लगातार 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन और मजबूत टीम को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वाइटवॉश किया। इस करारी हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आईपीएल के शेर आयरलैंड में ढेर

आईपीएल में 200-250 तक के टारगेट को पार करने का माद्दा रखने वाले दिग्गज बल्लेबाज आयरलैंड में ढ़ेर हो गए। यहां वो 180 और 155 तक का टारगेट पार करने में विफल रहे और करारी हार ने ना सिर्फ फैंस का दिल तोड़ा है, बल्कि इनकी काबिलियत पर भी सवालिया निशान लगा है। आईपीएल में बड़े-बड़े स्कोर करने वाले इन बल्लेबाजों पर पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन बुरी तरह से भड़क गए हैं।

आर अश्विन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तकनीक पर उठाए सवाल

अश्विन ने दो-टूक अंदाज में ये कहा है कि

"भारतीय टीम के बल्लेबाजों की तकनीक आईपीएल की वजह से खराब हो गई है। उनका मानना है कि भारत की सपाट पिचों पर रनों की बारिश करने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज यहां आयरलैंड की सीम और स्विंग विकेट पर भी वैसी ही टेक्निक दिखाने लगे और यही उनकी हार की वजह रही है।"  

आईपीएल और इंटरनेशनल लेवल की पिच और परिस्थितियों में अंतर- अश्विन

मशहूर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बात करते हुए आर अश्विन ने कहा कि

 "आईपीएल में रन बनाना और इंटरनेशनल क्रिकेट में विदेशी परिस्थितियों में सफल होना दो बिल्कुल अलग बातें हैं।  हर विकेट आईपीएल की विकेट नहीं होती।  भारतीय बल्लेबाजों ने बेलफास्ट की तेज और सीम मूवमेंट वाली पिचों के अनुसार अपनी बल्लेबाजी में बदलाव नहीं किया, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा।"

 

भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड में दिखाई खराब तकनीक- अश्विन

आईपीएल में अधिकतर बल्लेबाजी के अनुकूल पिचें मिलती हैं, जहां खिलाड़ी खुलकर शॉट खेलते हैं। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में हर देश की परिस्थितियां अलग होती हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को धैर्य, तकनीक और मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलना पड़ता है। उनके अनुसार आयरलैंड के गेंदबाजों ने सीम और स्विंग का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जबकि भारतीय बल्लेबाज लगातार बड़े शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवाते रहे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में