आईसीसी ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर खजाना किया खाली, इंग्लैंड की भी बंपर कमाई, जाने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी लिस्ट
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। कंगारू टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 7वीं बार इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया।

ICC Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: विमेंस क्रिकेट की बेताब बादशाह ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमने अपना वर्चस्व बरकरार रखा और एक और खिताब अपने केबिनेट में जोड़ लिया है। रविवार को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को मात देकर 7वीं बार इस टाइटल को अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया का महिला टी20 वर्ल्ड कप में रूतबा जारी, 7वीं बार जीता खिताब
सोफी मॉनिल्यू की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच हारे चैंपियन बने हैं। सुपर संडे को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में हुई खिताबी जंग में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन का स्वाद चखा।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीमों की हुई बंपर कमाई
ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर छप्पर फाड़ पैसा बरसा है और आईसीसीकी तरफ से उन्हें एक बंपर कमाई हाथ लगी है, इतना ही नहीं उपविजेता रहते हुए इंग्लैंड को भी भारी राशि प्राप्त हुई। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पूरी प्राइज मनी लिस्ट...
ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मिले 19.42 करोड़ रूपये, इंग्लैंड को 9.71 करोड़
इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी में 10 प्रतिशत तक इजाफा किया है, ऐसे में वर्ल्ड चैंपियन से लेकर रनरअप, सेमीफाइनलिस्ट और ग्रुप राउंड में सफर खत्म करने वाली टीमों को भी मोटा पैसा हाथ लगा है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर आईसीसी की तरफ से 19.42 करोड़ रूपये की ईनामी राशि मिली है, तो वहीं इंग्लैंड को भी रनरअप के रूप में 9.71 करोड़ रूपये मिले।
सेमीफाइनलिस्ट टीमों पर भी पैसों की हुई खूब बारिश
फाइनल खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा सेमीफाइनलिस्ट पर भी खूब पैसा बरसा है। जहां अंतिम-4 का सफर तय करने वाली दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को भी भारी राशि मिली है। दोनों ही टीमों के बैंक अकाउंट में 5.60-5.60 करोड़ रूपये जमा हुए।
भारत-पाकिस्तान के खाते में भी करोड़ों जमा
आईसीसी ने इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने यानी ग्रुप राउंड में ही सफर खत्म करने वाली टीमों के लिए भी प्राइज मनी रखी। जिसमें बाकी सभी 8 टीमों को भी 2.05 करोड़ रूपये मिले। यानी भारतीय टीम को भी ये रकम हाथ लगी, तो वहीं उनके पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान को भी बिना कोई मैच जीते ये रकम मिली।




