CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

IND vs AFG सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार बल्लेबाज की चोट ने बढ़ाई टेंशन!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज को चोटिल होना पड़ा है।

India vs Afghanistan T20 Series Team India Star Player Injury
India vs Afghanistan T20 Series Team India Star Player Injury

India vs Afghanistan T20 Series Team India Star Player Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। 13 सिंतबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दोनों टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

हालांकि, मुकाबले से महज 48 घंटे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल एक स्टार बल्लेबाज चोटिल हो गया है, जिससे उसकी उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले आई यह खबर भारतीय टीम की तैयारियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उस समय चिंता का माहौल बन गया, जब टीम के इन-फॉर्म विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए। नेट्स में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का सामना करते हुए ईशान एक तेज उठती गेंद पर बड़ा पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया और उन्हें अचानक बल्लेबाजी रोकनी पड़ी। चोट लगने के बाद ईशान दर्द में नजर आए, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

दर्द के बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम लौटे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉट खेलने के बाद ईशान किशन काफी असहज दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत प्रैक्टिस सेशन रोक दिया और मेडिकल टीम से बातचीत की। इसके बाद फिजियो की निगरानी में उन्हें ड्रेसिंग रूम ले जाया गया, जहां उनकी चोट की जांच की गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी पीठ की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर! गंभीर एंड कंपनी के इस खास शख्स ने अचानक दिया इस्तीफा

पहले टी20 में खेलने पर सस्पेंस

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने में अब बहुत कम का समय बचा है। ऐसे में ईशान किशन की चोट ने टीम इंडिया की तैयारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। ईशान टीम के अहम विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और हालिया फॉर्म को देखते हुए उनसे काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी चोट की गंभीरता अथवा पहले टी20 मुकाबले में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर टिकी हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में