ताजा खबर

IND vs NZ: दूसरे वनडे में विराट कोहली रचेंगे इतिहास! सिर्फ 1 रन बनाते ही अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड

टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली इन दिनों गजब की फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कमाल की पारी खेली थी और दूसरे मैच में 1 रन और बनाते ही इतिहास रच देंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli
Virat Kohli

Virat Kohli 2nd ODI: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले और फील्डिंग दोनों से कमाल दिखाने वाले किंग कोहली अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उन्हें किसी बड़े शतक या दोहरे शतक की जरूरत नहीं है। महज एक रन बनाते ही वह ऐसा कारनामा कर देंगे, जो अब तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। दूसरे वनडे में सबकी नजरें विराट पर रहने वाली हैं, क्योंकि उनके निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड है।

विराट के निशाने पर रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग फिलहाल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम के खिलाफ 1971-1971 रन बनाए हैं। ऐसे में दूसरे वनडे में विराट के बल्ले से सिर्फ एक रन निकलते ही वह पोंटिंग को पीछे छोड़कर इस सूची में अकेले शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। खास बात यह है कि विराट अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, जबकि इस सूची में शामिल बाकी दिग्गज खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का शानदार रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता की कहानी बयां करता है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 37 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनकी 37 पारियों में उनके बल्ले से 57.97 की औसत से 1971 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1750 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका के कुमार संगकारा 1568 रनों के साथ चौथे और सनथ जयसूर्या 1519 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

पहले वनडे में विराट ने दिखाया दम

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। पहले उन्होंने स्लिप में शानदार कैच पकड़कर अपनी फील्डिंग का कमाल दिखाया और फिर बल्लेबाजी में 51 गेंदों पर 74 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।

यह भी पढ़े- Happy Birthday Virat Kohli: 'किंग' कोहली का क्रिकेट पर राज! ये 10 रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेंगे चुनौती

वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे में विराट पर रहेंगी नजरें

अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले में भी जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। विराट कोहली के पास जहां पोंटिंग को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वनडे में विराट इतिहास रच पाते हैं या नहीं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में