CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

टीम इंडिया की नई टेस्ट सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी, श्रीलंका को उनके घर में इस दिन से चुनौती देगी गिल एंड कंपनी

भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका दौरा करेगी, जहां टीम इंडिया मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Team India Test
Team India Test

Team India tour of Sri Lanka for the Test series: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति मजबूत करने टीम इंडिया एक और बहुत ही अहम सीरीज खेलने जा रही है। WTC 2025-27 के चक्र में जद्दोजेहद कर रही शुभमन गिल की सेना श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जिसका ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में श्रीलंका का दौरा पहले से ही शामिल था, लेकिन इसकी तारीख फाइनल नहीं थी। आखिरकार दोनों ही देश के बोर्ड ने इस सीरीज को लेकर अंतिम मुहर लगा दी है और भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होगा।

15 अगस्त से होगी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत

श्रीलंका की सरजमीं पर दोनों ही टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त गॉल के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, तो वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

WTC 2025-27 में इस साल भारतीय टीम का पहला मुकबला

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मैच इस WTC में भारत का पहला मैच होगा। हालांकि टीम इंडिया ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच अपने घर में खेला था, लेकिन अफगानिस्तान टीम आईसीसी का फुल टेस्ट मेंबर ना होने की वजह से उस टेस्ट को WTC शेड्यूल के तहत नहीं माना गया था।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 5वें स्थान पर

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में फिलहाल थोड़ा पिछड़ रही है। टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 4 जीत और 4 हार के साथ ही 1 मैच ड्रॉ रहा है। पॉइंट्स की बात करें तो गिल एंड कंपनी के 52 पॉइंट्स हैं।

 

 

टैग:IndiaSri Lanka

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में