CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

न्यूजीलैंड को हराने के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान! टेस्ट से पहले 3 मैचों में होगा बड़ा टेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है।

Team India tour of New Zealand
Team India tour of New Zealand

Team India tour of New Zealand:  भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का एक अहम दौरा करने जा रही है। कीवी सरजमीं पर टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। जिसमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2 मैचों की रेड बॉल फॉर्मेट की सीरीज भी खेली जाएगी, जो भारतीय टीम के लिए WTC को देखते हुए बहुत ही अहम होने वाली है।

अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया करेगी न्यूजीलैंड दौरा

न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना टीम इंडिया के लिए कभी आसान नहीं रहा है। ऐसे में इस बार मुकाबला शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। लेकिन खास बात ये है कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया सिर्फ नेट्स में पसीना नहीं बहाएगी।

भारतीय सीनियर टीम से पहले इंडिया-ए खेलेगी 3 मैचों की रेड बॉल सीरीज

सीनियर भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए की टीम मोर्चा संभालती नजर आएगी। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच कुल 3 चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज से पहले ये मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने और रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारियों को परखने का शानदार मौका होंगे। खासकर उन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, जो भविष्य में सीनियर टीम का हिस्सा बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े-4 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हैं हिस्सा, खास वजह से BCCI कर सकती है बाहर 

24 अक्टूबर से इंडिया-ए के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार, 1 सितंबर को अपने घरेलू रेड-बॉल शेड्यूल का ऐलान किया है। इसके मुताबिक भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर से शुरू होगा और तीनों मुकाबलों का आयोजन क्राइस्टचर्च में किया जाएगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की परिस्थितियों, पिच और मौसम के मुताबिक खुद को तैयार करने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, रेड-बॉल सीजन में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली सीरीज खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों का सबसे बड़ा फायदा भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की तेज रफ्तार और उछाल वाली परिस्थितियों में मिलेगा, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी। खास बात यह भी है कि इन मुकाबलों में टीम इंडिया के कुछ अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों को भी मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है। ऐसे में ये सीरीज भारत की टेस्ट तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

भारतीय टीम कीवी सरजमीं पर खेलेगी तीनों फॉर्मेट की सीरीज

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर से दिसंबर तक काफी व्यस्त रहने वाला है। भारतीय टीम इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी, जिसके बाद 5 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच असली टेस्ट शुरू होगा, जब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में होगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। यानी टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पास न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को समझने का भरपूर मौका होगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में