CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

4 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हैं हिस्सा, खास वजह से BCCI कर सकती है बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए मंगलवार को बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी ने टीम का ऐलान किया।

Team India for Afghanistan T20 series
Team India for Afghanistan T20 series

Team India for Afghanistan T20 series: श्रीलंका के दौरे को खत्म करने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन अफगानिस्तान सीरीज है। भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में देश की राजधानी दिल्ली में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार है, लेकिन स्क्वॉड घोषित होने के बाद भी चार खिलाड़ियों की जगह पूरी तरह पक्की नहीं मानी जा रही है। BCCI ने इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल तो किया है, लेकिन आने वाले दिनों में तस्वीर बदल सकती है। अगर फिटनेस से जुड़ी जरूरी मंजूरी समय पर नहीं मिली, तो चयनकर्ताओं को मजबूरी में इन चारों की जगह दूसरे खिलाड़ियों पर दांव लगाना पड़ सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में उन 4 खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर...

#1. जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अफगानिस्तान सीरीज में खेलना फिलहाल पूरी तरह तय नहीं माना जा रहा है। बुमराह स्क्वाड का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला फिटनेस अपडेट के बाद ही हो सकता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम उठाना चाहेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

#2. वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के उभरते ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी अफगानिस्तान सीरीज में मौजूदगी अभी पूरी तरह पक्की नहीं है। सुंदर टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी विकल्प हैं, इसलिए उनकी उपलब्धता पर टीम मैनेजमेंट की खास नजर होगी। अंतिम तस्वीर आने वाले फिटनेस अपडेट के बाद ही साफ होगी।

#3. नीतिश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। टीम इंडिया के लिए नीतिश की भूमिका अहम हो सकती है, ऐसे में चयनकर्ता उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। अगर वह उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 के लिए MI ने कसी कमर! हार्दिक की कप्तानी पर सस्पेंस, कप्तान-कोच के साथ ही 5 बड़े फैसले

#4. हर्षित राणा

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के बाद लगातार ध्यान खींचा है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले उनकी उपलब्धता पर भी सवाल बना हुआ है। अगर वह समय पर पूरी तरह तैयार नहीं होते हैं, तो BCCI को स्क्वाड में बदलाव पर विचार करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में