ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अलग ही छाप छोड़ी है। जिसमें ऐसे ही बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में रनों का अंबार लगाया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most Runs in a Single Calendar Year in Test Cricket
Most Runs in a Single Calendar Year in Test Cricket

Most Runs in a Single Calendar Year in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज की असली परीक्षा सिर्फ एक बड़ी पारी खेलने से नहीं, बल्कि लगातार कई मैचों में अपने प्रदर्शन का दबदबा बनाए रखने से होती है। पांच दिनों तक चलने वाले इस फॉर्मेट में तकनीक, धैर्य और एकाग्रता की कड़ी परीक्षा होती है। ऐसे में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1700 से ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज की असाधारण निरंतरता को दर्शाता है।

क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज इस आंकड़े को पार कर पाए हैं। इनमें एक ऐसा बल्लेबाज भी शामिल है, जिसने महज 11 टेस्ट मैचों में लगभग 100 की औसत से रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों के बारे में।

 #1. मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 1788 रन

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2006 में सिर्फ 11 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 1788 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 99.33 रहा और उनके बल्ले से 9 शतक तथा 3 अर्धशतक निकले। यूसुफ की इस शानदार उपलब्धि में 202 रनों की सर्वोच्च पारी भी शामिल थी। उनका यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है, जिसे अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

#2. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 1710 रन

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 1976 में 11 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 1710 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 90 रहा और उन्होंने 7 शतक तथा 5 अर्धशतक जड़े। रिचर्ड्स की सबसे बड़ी पारी 291 रन की रही। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उस दौर में गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी। खास बात यह है कि रिचर्ड्स का 1710 रनों का रिकॉर्ड लगभग तीन दशक तक कायम रहा, जिसे साल 2006 में मोहम्मद यूसुफ ने पीछे छोड़ा।

यह भी पढ़े- सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रिकॉर्ड में इन दिग्गजों का दबदबा

#3. जो रूट (इंग्लैंड) – 1708 रन

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस ऐतिहासिक सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2021 में 15 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में 1708 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 61 रहा और उन्होंने 6 शतक तथा 4 अर्धशतक लगाए। उनकी सर्वोच्च पारी 228 रन की थी। रूट ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई। वह मोहम्मद यूसुफ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से महज 80 रन दूर रह गए थे। हालांकि, 1700 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी निरंतरता और बल्लेबाजी क्षमता का शानदार उदाहरण पेश किया

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 490 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में