ताजा खबर

न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ढेर हुई इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन समेत बल्लेबाजों का सरेंडर

भारतीय क्रिकेट टीम कीवी दौरे पर है, जहां सीनियर टीम टी20 सीरीज में व्यस्त हैं, तो वहीं भारत-ए की टीम आज से न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने उतरी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
India A tour of New Zealand, 1st unofficial Test match
India A tour of New Zealand, 1st unofficial Test match

India A tour of New Zealand, 1st unofficial Test match: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां एक तरफ दोनों देशों की सीनियर टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने हैं, तो दूसरी ओर भारत-ए की टीम न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अपनी चुनौती पेश कर रही है। हालांकि, इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से सजी इंडिया-ए की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारतीय टीम महज 113 रन पर सिमट गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि केएल राहुल और साई सुदर्शन जैसे प्रमुख बल्लेबाज भी अपना खाता नहीं खोल सके।

न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस

कीवी सरजमीं पर न्यूजीलैं-ए के खिलाफ भारत-ए की टीम पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलने उतरी। भारत-ए की टीम से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन मैदान पर कहानी बिल्कुल उलट नजर आई। न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और लगातार विकेट चटकाकर पूरी टीम को दबाव में ला दिया। एक के बाद एक विकेट गिरने से भारतीय पारी संभल ही नहीं पाई और टीम 113 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

राहुल और सुदर्शन समेत प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सबसे प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इन दोनों से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने और पारी को मजबूती देने की उम्मीद थी, लेकिन न्यूजीलैंड-ए की धारदार गेंदबाजी के सामने दोनों ही नाकाम रहे। शुरुआती झटकों ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं और बाकी बल्लेबाज भी इस दबाव से उबर नहीं सके।

 कप्तान ध्रुव जुरेल भी फ्लॉप, पडिक्कल ने खेली 32 रन की पारी

वहीं इस सीरीज में इंडिया-ए के कप्तान ध्रुव जुरेल सिर्फ 1 रन ही बना सके। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 रन की पारी खेली, तो वहीं देवदत्त पडिक्कल ने कुछ हद तक संघर्ष किया और 32 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर भी यहां खाता खोलने में नाकाम रहे। भारत-ए के लिए यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी 49 गेंद की नाबाद पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़े। न्यूजीलैंड-ए के लिए साइमन कीने ने 5 विकेट झटके, तो वहीं जैक गिब्सन के खाते में 3 सफलता आई।

यह भी पढ़े- NZ vs IND Dream11 Prediction, 2nd T20I- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

113 रन के जवाब में न्यूजीलैंड-ए की अच्छी शुरुआत

यह खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड -ए ने शानदार शुरूआत करते हुए  बिना किसी विकेट के 17 ओवर में 61 रन बना लिए हैं। अंशुल कंबोज, आकाश दीप, आकिब नबी और मुकेश चौधरी जैसे गेंदबाज अब तक कोई सफलता हासिल नहीं कर सके हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए के लिए खतरे की घंटी

भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी अहम है। जहां सीनियर टीम टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को परख रही है, वहीं इंडिया-ए के खिलाड़ियों के पास भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का मौका है। ऐसे में 113 रन पर सिमटना टीम के लिए निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 488 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में