न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I से ईशान किशन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में स्टार खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है।

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड मिशन की दमदार शुरुआत की है। 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज के साथ अपने नाम किया। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद टीम इंडिया मुश्किल से घिर गई है, जहां मैन इन ब्ल्यू का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है, जिससे अब वैभव सूर्यवंशी के दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में एन्ट्री करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
ईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं दूसरा टी20 मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच तक बाहर बैठकर इंतजार करने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मौका मिलता नजर आ रहा है, क्योंकि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं और उनके क्राइस्टचर्च में ही होने वाले दूसरे मैच में खेलने पर सस्पेंस है और इसी वजह से सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिल सकता है।
पहले टी20 मैच में ईशान किशन की जगह तिलक वर्मा आए नंबर-3 पर
पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की बल्लेबाजी रणनीति ने हर किसी को हैरान कर दिया था। तीसरे नंबर पर ईशान किशन की जगह तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन मैनेजमेंट का यह फैसला उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर सका। तिलक वर्मा और ईशान किशन दोनों ही बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल उठने लगे। एक समय भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में भी पहुंच गई थी और मुकाबले में हार का खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, अब बल्लेबाजी क्रम में इस बदलाव के पीछे की वजह सामने आ गई है।
यह भी पढ़े- टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100… दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने किया ये ऐतिहासिक कारनामा
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया- ईशान किशन को हुई है ग्रोइंग इंजरी
“ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी दिक्कत है। ये ही कारण था कि बैटिंग ऑर्डर में तिलक वर्मा को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया। ऐसे में अब ईशान के दूसरे टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है। अगर वो नहीं खेलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं।”




