पाकिस्तान में वर्ल्ड कप खेलेगी टीम इंडिया? ICC ने निकाला खास रास्ता, जानिए पूरा प्लान
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का अगला एडिशन पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। इस इवेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैचों के लिए आईसीसी ने खास प्लान तैयार किया है।

ICC Women's T20 World Cup 2028: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार पूरी दुनिया को रहता है, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव ने इस रोमांच पर भी कई पाबंदियां लगा दी हैं। यही वजह है कि अब दोनों टीमें एक-दूसरे की सरजमीं पर जाकर बाइलेट्रल क्रिकेट नहीं खेलतीं और सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आती हैं। लेकिन अब महिला क्रिकेट के एक बड़े टूर्नामेंट को लेकर नया पेच फंसता नजर आ रहा है।
पाकिस्तान में 2028 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैचों के लिए खास प्लान
साल 2028 में होने वाले विमेंस T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है, लेकिन भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना मुश्किल है। ऐसे में टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास रहते हुए भी टीम इंडिया के मुकाबले किसी दूसरे देश में कराने की व्यवस्था चर्चा में है। आखिर ICC ने इस पूरे मामले के लिए क्या खास योजना बनाई है और भारत के वर्ल्ड कप मैच को लेकर बीच का रास्ता निकाल लिया गया है।
भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे आयोजित
ICC पहले ही ऐलान कर चुका है कि पाकिस्तान 2028 के विमेंस T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा क्रिकेट संबंधों को देखते हुए टीम इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान में होने की संभावना नहीं है। ऐसे में ICC ने भारतीय टीम के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ढेर हुई इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन समेत बल्लेबाजों का सरेंडर
हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में हो सकते हैं भारत के मैच
यानी टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास रहेगी, लेकिन भारतीय टीम अपने मुकाबले किसी तीसरे देश में खेल सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सूत्र ने बताया है कि पाकिस्तान 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की तरह हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इससे भारत के मैचों को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने का रास्ता साफ हो सकता है।
पीसीबी दुबई में मैच कराने के लिए तैयार
पाकिस्तान क्रिकेटट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘हम ग्रुप और नॉकआउट के उन सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं, जिनमें भारतीय टीम नहीं होगी. UAE संभवतः न्यूट्रल वेन्यू रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान और दुबई के बीच यात्रा का समय कम है, जिस वजह से लॉजिस्टिक्स संभालना किफायती और आसान रहता है।’ मतलब साफ है कि 12 टीमों के बीच होने वाले वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का आयोजन पाकिस्तान में होगा, वहीं टीम इंडिया के मैच दुबई में खेले जाएंगे।