CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

IPL 2027 के लिए MI ने कसी कमर! हार्दिक की कप्तानी पर सस्पेंस, कप्तान-कोच के साथ ही 5 बड़े फैसले

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इस टीम ने अब अगले सीजन में खुद को बेहतर पेश करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Major Updates on Mumbai Indians
Major Updates on Mumbai Indians

5 Major Updates on Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी कईं तरह के बदलाव को देख रही है। कप्तानी से लेकर कोचिंग तक कई अहम फैसलों पर मंथन चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं, वहीं हेड कोच महेला जयवर्धने पर भी बहस जारी है।

मुंबई इंडियंस अगले सीजन में कईं तरह के बड़े फैसले ले सकती है, जिसमें कप्तान से लेकर कोच और रोहित शर्मा की भूमिका पर भी कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है। तो चलिए मौजूदा स्थिति के हिसाब से आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस की टीम के 5 बड़े अपडेट्स के बारे में। 

5. सूर्यकुमार यादव MI में ही रहेंगे

पिछले सीजन के बाद सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज थीं। लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक MI और सूर्या के बीच अब सब ठीक हो गया है और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में बने रहने के लिए मना लिया है। हालांकि, उन्हें कप्तानी मिलने की संभावना नहीं है।

4. हार्दिक की कप्तानी खत्म, ट्रेड का भी विकल्प

IPL 2027 में हार्दिक पंड्या कप्तानी नहीं करेंगे, ऐसा दावा रिपोर्ट में किया गया है। MI उन्हें बतौर खिलाड़ी अपने साथ रखना चाहती है, लेकिन अगर कोई बड़ी डील मिलती है तो उन्हें ट्रेड भी किया जा सकता है। फिलहाल KKR और CSK का नाम संभावित विकल्पों में सामने आ रहा है।

3. रोहित शर्मा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को टीम में बड़ी भूमिका देने का मन बनाया है। खिलाड़ी के साथ वह मेंटॉर की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। इसके अलावा नए कप्तान के चयन और कोचिंग टीम को सलाह देने में भी रोहित की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े- BBL में बेन स्टोक्स की हुई एंट्री, IPL की तुलना में मिलेगी बेहद कम सैलरी, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

2. कौन बनेगा अगला कप्तान?

 अब सबसे बड़ा सवाल MI के अगले कप्तान को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे हैं। फ्रेंचाइजी बुमराह को कप्तान बनाकर तिलक को उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी दे सकती है। पिछले सीजन सूर्या और तिलक की गैरमौजूदगी में बुमराह कप्तानी कर चुके हैं।

1. हेड कोच महेला जयवर्धने को मिलेगा एक और मौका

 मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच महेला जयवर्धने पर भी सवाल उठे थे। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी फिलहाल उन पर भरोसा कायम रखना चाहती है और IPL 2027 में जयवर्धने को एक और मौका देने के मूड में है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में