CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

BBL में बेन स्टोक्स की हुई एंट्री, IPL की तुलना में मिलेगी बेहद कम सैलरी, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की लीग बिग-बैश लीग में वापसी की है, जहां वो एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा बने हैं।

Ben Stokes Contract Adelaide Strikes BBL 2026-27
Ben Stokes Contract Adelaide Strikes BBL 2026-27

Ben Stokes Contract Adelaide Strikes BBL 2026-27: इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्सकी 12 साल बाद बिग बैश में वापसी होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली इस हाई प्रोफाइल टी20 लीग के 2026-27 के सीजन को लेकर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इंग्लिश पूर्व कप्तान के साथ करार किया है और इसके साथ ही वो इस टी20 लीग में 2014-15 के बाद यानी करीब 12 साल बाद फिर से अपना जलवा बिखेरते हुए दिखेंगे।

बेन स्टोक्स का आईपीएल की तुलना में BBL में हुआ तगड़ा नुकसान

लेकिन इस बार कहानी सिर्फ उनकी वापसी की नहीं, बल्कि उनकी कीमत की भी है! जिस खिलाड़ी पर IPL में उनके आखिरी बार के सीजन  2023 में 16.25 करोड़ रूपये का भारी-भरकम दांव लगा था, वही बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की इस टी20 लीग में एक ऐसी रकम पर खेलने जा रहे हैं, जो IPL की उनकी आखिरी सैलरी से तुलना करें तो आपको चौंका देगी।

IPL 2023 में आखिरी बार स्टोक्स को मिले थे 16.25 करोड़ रूपये

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि एक दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद BBL में लौट रहे स्टोक्स का कितनी प्राइज में करार हुआ है और उनकी IPL वाली 16.25 करोड़ रूपये की कीमत और इस नई डील के बीच कितना बड़ा अंतर है? तो चलिए इस पूरे कहानी पर नजर डालते हैं।

बिग-बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ हुआ कॉन्ट्रेक्ट

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार रहे बेन स्टोक्स ने पिछले ही महीनों इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब वो अलग-अलग क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट्स में नजर आ रहे हैं और इसी बीच आईपीएल के बाद सबसे लोकप्रिय टी20 लीग बिग-बैश लीग में उनका एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट हुआ है। स्टोक्स का ये करार 3.40 करोड़ रूपये में हुआ है।

यह भी पढ़े- धोनी ने मांगी थी CSK में 25% हिस्सेदारी? CEO ने बताई डील की असली सच्चाई

एडिलेड एक सीजन के चुकाएगी 3.4 करोड़ रूपये

ऑस्ट्रेलिया की इस टी20 लीग में 2014-15 में आखिरी बार स्टोक्स जब खेले थे, तो वो मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा थे। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की व्यस्तता को देखते हुए वो इस लीग में कभी नजर नहीं आए, लेकिन अब जब वो इंटरनेशनल से दूर हो चुके हैं, तो फिर से वापसी कर रहे हैं और उन्हें 3.4 करोड़ रूपये में एडिलेड की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ शामिल किया है।

आईपीएल की आखिरी सैलरी से करीब 12 करोड़ रूपये कम

बेन स्टोक्स की जो रकम यहां नजर आ रही है, वो करीब आईपीएल में उनकी लास्ट सैलरी से 3 गुना कम है। आईपीएल में 2023 के सीजन में स्टोक्स पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रूपये का भारी-भरकम दांव खेला था। तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया की इस लीग में 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 3.41 करोड़ भारतीय रूपये होती है। ऐसे में साफ है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगे दुनिया की हर लीग फिकी नजर आती है, जो यहां पर अंतर स्पष्ट होता है। वहीं बेन स्टोक्स को भी आईपीएल की तुलना में करीब 12 करोड़ रूपये का सीधा नुकसान हो रहा है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में