ताजा खबर

धोनी ने मांगी थी CSK में 25% हिस्सेदारी? CEO ने बताई डील की असली सच्चाई

आईपीएल की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शेयरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कईं तरह की बातें सामने आ रही थी। जिस पर काशी विश्वनाथ का बड़ा बयान आया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
MS Dhoni and CSK Deal
MS Dhoni and CSK Deal

MS Dhoni and CSK Deal: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स और उनके चैंपियन कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तें को लेकर कोई अनजान नहीं है। इस टीम ने 2008 में शुरू हुए लीग के पहले ही सीजन से ऐसा लपका कि वो इस टीम की पहचान बन गए। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्तें टूटने की खबरें सामने आ रही हैं और इसका एक प्रमुख कारण है धोनी का फ्रेंचाइजी से शेयर की मांग...

धोनी और CSK की डील को लेकर सच्चाई का हुआ खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही खबरों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। दावा किया गया कि माही ने फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की, जिसे बाद में घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया, जबकि CSK की ओर से उन्हें सिर्फ 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की गई। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद धोनी के भविष्य और CSK के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए। लेकिन अब फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़े- भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A का ऐलान, टीम में कई बड़े नाम… BGT से पहले मिला बड़ा संकेत!

CSK सीईओ ने डील की खबरों को किया खारिज

सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से बातचीत में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने इसे बकवास बताते हुए साफ कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स में किसी भी तरह की हिस्सेदारी की मांग नहीं की है। ऐसे में 25 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत और फिर 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश वाली खबरों में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं दिखती। इससे उन अटकलों पर भी विराम लगा है, जिनमें धोनी और फ्रेंचाइजी के रिश्तों में खटास की बात कही जा रही थी।

काशी विश्वनाथ ने बताया- धोनी 2027 के आईपीएल में भी खेलेंगे

वहीं, धोनी के IPL भविष्य को लेकर भी CSK फैंस के लिए राहत की खबर है। काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी ने अभी तक टीम के लिए खेलने से इनकार नहीं किया है। इसका मतलब है कि अगर माही उपलब्ध रहते हैं और खेलने का फैसला करते हैं, तो वह IPL 2027 में एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। 45 साल की उम्र में धोनी का मैदान पर उतरना उनके करोड़ों फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगा।

खिलाड़ी के साथ टीम के मेंटॉर भी बनाएं जा सकते हैं धोनी

हालांकि, धोनी को लेकर CSK की योजना सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित रहने की चर्चा नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य में मेंटॉर की भूमिका में भी देखना चाहती है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाने में धोनी की भूमिका अहम हो सकती है। यानी माही का CSK से रिश्ता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहने वाला—अब देखना होगा कि IPL 2027 में वह खिलाड़ी के रूप में उतरते हैं या टीम को एक नए रोल में दिशा देते नजर आते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में