CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A का ऐलान, टीम में कई बड़े नाम… BGT से पहले मिला बड़ा संकेत!

ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है, जहां दोनों ही टीमों के बीच सितंबर-अक्टूबर में 2 मैचों की 4 दिवसीय सीरीज के अलावा 3 मैच 50 ओवर्स फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

Australia A squad announced for India tour
Australia A squad announced for India tour

Australia A squad announced for India tour: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में भारत के एक बड़े दौरे के लिए आ रही है, जहां दोनों ही टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत में होने वाली इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी तैयारी के संकेत दिए हैं और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के भारत दौरे के लिए स्क्वाड में कईं स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है।

ऑस्ट्रेलिया-ए के भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया-ए टीम इसी महीनें भारत के दौरे पर आ रही है, जो भारत-ए के खिलाफ 4 दिवसीय के 2 मैचों की सीरीज के साथ ही 3 अनऑफिशियल वनडे मैच खेलेगी। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसकी टीम में कुछ स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी को देख रही है।

चार दिवसीय मैच के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया-ए  ने भारत दौरे के लिए दो अलग-अलग स्क्वाड का ऐलान किया है। चार दिवसीय मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम में पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन जैसे जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। खास तौर पर हैंड्सकॉम्ब की वापसी पर नजर रहेगी, क्योंकि वह आखिरी बार 2023 में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेले थे।

यह भी पढ़े- जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, लैबुशेन बाहर; कमिंस-स्टार्क समेत इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया-ए का फुल स्क्वाड

ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोचिकियोली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट

50 ओवर्स फॉर्मेट सीरीज की कमान बेन ड्वारशुइस के हाथ

इस चार दिवसीय मैचों की सीरीज के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम भारत-ए से 3 मैचों की अनऑफिशियली वनडे सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज के लिए बेन ड्वारशुइस को कमान सौंपी गई है, तो वहीं टीम में इनके अलावा निखिल चौधरी, सैम कोन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया-ए की 50 ओवर फॉर्मेट की सीरीज का फुल स्क्वाड

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कोन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और लाचलान शॉ।

 

टैग:Australia

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में