CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, लैबुशेन बाहर; कमिंस-स्टार्क समेत इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरों पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लैबुशेन को ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों के लिए चुना गया है।

Australia cricket team squad for Zimbabwe and South Africa ODI series 2026
Australia cricket team squad for Zimbabwe and South Africa ODI series 2026

Australia ODI Squad: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले कुल छह वनडे मुकाबलों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में सबसे बड़ा बदलाव मार्नस लैबुशेन को जगह नहीं मिलना है। वहीं, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की दक्षिण अफ्रीका चरण के लिए वापसी हुई है। जोश हेजलवुड दोनों सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।

लैबुशेन हालिया वनडे मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले थे, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में वह केवल एक अर्धशतक लगा सके। हालांकि, आखिरी मुकाबले में उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे। इसके बावजूद ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की वापसी के साथ टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई।

कमिंस और स्टार्क सिर्फ दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेलेंगे

पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक वनडे कप्तान बने हुए हैं, लेकिन वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। कमिंस और मिचेल स्टार्क दक्षिण अफ्रीका में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद दोनों के तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भी जुटने की उम्मीद है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में कमिंस जितने मैच खेलेंगे, उसके आधार पर मार्श और कमिंस कप्तानी की जिम्मेदारी साझा करेंगे।

हेड, मार्श और हेजलवुड की भी वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी स्क्वाड में जगह दी है। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की वनडे टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश हेजलवुड दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयनकर्ताओं के मुताबिक, इन छह वनडे मैचों को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इन दोनों दौरों को उन्हीं परिस्थितियों में खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका माना जा रहा है।

इन युवा खिलाड़ियों को भी मिला मौका

न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर जोएल डेविस को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपने डेब्यू पर प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं और अब वनडे में भी पदार्पण कर सकते हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ओली पीक को भी टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में स्पेंसर जॉनसन और बिली स्टेनलेक को शामिल किया गया है। स्टेनलेक ने हाल ही में लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कब होंगी सीरीज?

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 24, 27 और 30 सितंबर को क्रमशः डरबन, जोहान्सबर्ग और पोटचेफस्ट्रूम में होगी।

ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम

जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस (दक्षिण अफ्रीका के लिए), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (दक्षिण अफ्रीका के लिए) और एडम जम्पा।

यह भी पढ़ें: 8 रन से चूके वैभव सूर्यवंशी, नहीं टूट पाया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड!

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 272 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में