CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

जहीर खान की लगी लॉटरी! CSK का हेड कोच बनते ही करोड़ों की सैलरी, जानिए कितना है पैकेज?

चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद अब अपनी टीम के नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। इसके लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को जिम्मेदारी सौंपी है।

Zaheer Khan's predicted salary with CSK
Zaheer Khan's predicted salary with CSK

Zaheer Khan's predicted salary with CSK: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चर्चित टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स को अपना नया हेड कोच मिल गया है। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफें के बाद खाली पड़े इस पद पर 21 सितंबर, सोमवार को CSK  फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को बैठाया है। आईपीएल के पिछले लगातार 3 सीजन से खाली हाथ रहने वाली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अब 2027 के संस्करण में काफी भरोसा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कितनी होगी जहीर खान की सैलरी?

चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव हो चुका है और हेड कोच की कमान जहीर खान के हाथ में आ गई है। इसी के साथ एक सवाल जो हर किसी के मन में इस वक्त उठ रहा होगा कि जहीर खान को टीम का हेड कोच बनाने के लिए फ्रेंचाइजी उन्हें कितनी सैलरी देगी? आखिर इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्हें कितनी मोटी रकम मिलने वाली है? क्या उनकी फीस करोड़ों में है और क्या वह आईपीएल के महंगे कोचों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं? जहीर खान के नाम पर CSK ने कितना बड़ा दांव खेला है, इसका आंकड़ा सामने आते ही हर क्रिकेट फैन की नजर इसी पर टिक गई है।

5-7 करोड़ रूपये की हो सकती है जहीर खान की सैलरी- रिपोर्ट्स

जहीर खान की सैलरी की बात करें तो फिलहाल उनकी सटीक फीस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स ने इसको लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये का बजट तय किया था। ऐसे में टीम के नए हेड कोच जहीर खान की फीस भी इसी दायरे में होने की संभावना जताई जा रही है।

ऑफिशियल नहीं है सैलरी को लेकर कोई खबर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर खान के लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आईपीएल में कोचिंग व मेंटरशिप के अनुभव को देखते हुए उनकी फीस इसी 5-7 करोड़ रुपये के ब्रैकेट के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर CSK या जहीर खान की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है। यानी फिलहाल यह रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आया संभावित वेतन है।

यह भी पढ़े-CSK को मिला नया बॉस! धोनी की टीम ने सौंप दी हेड कोच की जिम्मेदारी, कौन हैं ये दिग्गज?

अगर 2027 में प्रदर्शन में हुआ सुधार तो बढ़ेगा कॉन्ट्रेक्ट

दिलचस्प बात यह है कि जहीर खान की कमाई आने वाले समय में और बढ़ सकती है। अगर उनकी कोचिंग में CSK का प्रदर्शन शानदार रहता है और फ्रेंचाइजी उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाती है, तो भविष्य में उनकी फीस में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब निगाहें सिर्फ इस बात पर नहीं होंगी कि जहीर को कितने करोड़ मिल रहे हैं, बल्कि इस पर भी रहेंगी कि वह उस बड़ी जिम्मेदारी के साथ CSK को किस दिशा में लेकर जाते हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में