CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मुकाबले का ऐलान, जानें कब और कहां होगी टक्कर

एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन सुजुकी कप के तहत होगा।

India and Japan T20 cricket teams
India and Japan T20 cricket teams

India vs Japan T20I: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को जापान का दौरा करना है। पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जिसमें भारत सीधे नॉकआउट स्टेज से अपने अभियान का आगाज करेगा। इससे पहले टीम इंडिया जापान के खिलाफ एक खास टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने संयुक्त बयान जारी कर इस मैच का ऐलान किया है।

भारत और जापान के बीच यह टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। मैच जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी। इस मैच का आयोजन सुजुकी कप के लिए होगा। 

भारत-जापान के बीच पहली बार होगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल में भारत ने कई सहायक देशों का सामना किया है लेकिन अभी तक उसकी टक्कर जापान से नहीं हुई थी। अब यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों आमने-सामने होंगे। जापान ने भी फुल मेंबर देशों की टीमों के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। इसी वजह से यह मुकाबला मेजबान देश की टीम के लिए भी काफी खास होगा। 

देवजीत सैकिया ने बताया क्यों खास है भारत बनाम जापान T20I मुकाबला 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भारत और जापान के बीच टी20आई मुकाबले को लेकर कहा,  

"भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और रिश्ते हैं। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न में क्रिकेट भी शामिल होगा। हम इस मैच को मुमकिन बनाने की कोशिशों के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन का शुक्रिया अदा करते हैं।"

वहीं, JCA के CEO नाओकी मियाजी ने भारत के दौरे को जापानी क्रिकेट के लिए एक अहम पल बताया। उन्होंने कहा, 

"मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को जापान में क्रिकेट के घर में आमंत्रित कर पाना हमारे एसोसिएशन के लिए एक ऐतिहासिक पल है।"

'Sport 75' पहल के तहत भारत-जापान के बीच बढ़ेगा खेल सहयोग

भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर, दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमें खास T20I मैच में आमने-सामने होंगी। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह प्रतियोगिता "स्पोर्ट 75" का पहला कदम होगी।

यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक समिट में हुए समझौते से शुरू हुई है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बुमराह हुए बाहर तो किसे मिलेगा मौका? इस युवा तेज गेंदबाज पर चयनकर्ताओं की नजर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में