ताजा खबर

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में छक्कों की सुनामी, इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में हासिल किया मुकाम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दोनों ही टीमों की तरफ से छक्कों की धूम देखने को मिली। जहां एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों की खास लिस्ट में जगह बनी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs West Indies T20 Series Sixes Record
India vs West Indies T20 Series Sixes Record

India vs West Indies T20 Series Sixes Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, इसके साथ ही दोनों ही टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर ही रह सकी। इस हाई वॉल्टेज और कांटे की टक्कर में दोनों ही टीमों की तरफ से छक्कों का जबरदस्त तूफान देखने को मिला और ये सीरीज छक्कों के रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बना गई है।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में लगे 105 छक्के

सीरीज में कोई नहीं जीत पाया, लेकिन छक्कों का ऐतिहासिक कारनामा इस मैच में देखने को मिला, जहां दोनों ही टीमों ने मिलाकर सीरीज में सिक्सेस की सेंचुरी लगाई और चौथी बार किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऐसा खास कारनामा हुआ है। इस टी20 सीरीज में कुल 105 छक्के लगे और ये सीरीज इतिहास में दर्ज हो गई है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

टी20 इंटरनेशनल बाइलेट्रल सीरीज में चौथी बार छक्कों का शतक

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी बाइलेट्रल सीरीज में ये चौथी बार कारनामा हुआ है। इससे पहले इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज और भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में देखने को मिला है और भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज में ये कमाल हुआ है।

120 छक्के - इंग्लैंड और वेस्टइंडीज

117 छक्के - ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज

116 छक्के - भारत और न्यूजीलैंड

105 छक्के - भारत और वेस्टइंडीज

 

वेस्टइंडीज ने जड़े 57 छक्के, भारत की तरफ से 48 छक्के

भारत-वेस्टइंडीज की इस टी20 सीरीज में 5 मैचों में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 105 छक्के लगाए। जिसमें वेस्टइंडीज की तरफ से ज्यादा छक्के देखने को मिले और कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 57 छक्के लगाएं, तो वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने 48 छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की तरफ से उनके कप्तान शे होप के बल्ले से 20 छक्के निकले, तो वहीं शेरफन रदरफोर्ड ने 15 छक्के लगाए। भारत के लिए संजू सैमसन,श्रेयस अय्यरऔर अभिषेक शर्मा ने 9-9 छक्के लगाएं।

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव! महेला जयवर्धने से अलग हुई फ्रेंचाइजी, सामने आई बड़ी खबर

रांची टी20 में लगे सबसे ज्यादा 33 छक्के

इस सीरीज के दौरान रांची में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा 33 छक्के देखने को मिले थे। इस मुकाबले में विंडीज टीम ने 250 रन के टारगेट को चेज किया था। जहां वेस्टइंडीज की तरफ से 20 छक्के लगे थे, तो वहीं भारत के लिए 13 छक्के लगे। इस सीरीज में बल्लेबाजों ने फुल एंटरटेनमेंट किया और गेंदबाजों की खूब धुलाई देखने को मिली।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 569 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में