CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

सचिन के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड खतरे में! जो रूट रचने वाले हैं क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर?

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड्स को एक के बाद एक तोड़ते जा रहे हैं और अब उनके निशानें पर 3 और महारिकॉर्ड्स हैं।

Sachin Tendulkar's records in Joe Root's sights
Sachin Tendulkar's records in Joe Root's sights

Sachin Tendulkar's records in Joe Root's sights: क्रिकेट के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें छूना ही किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार करियर के दौरान ऐसे ही कई कीर्तिमान स्थापित किए, जिन्हें लंबे समय तक अटूट समझा जाता रहा। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा दौर में एक ऐसा बल्लेबाज है, जो धीरे-धीरे एक के बाद एक सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स की तरफ बढ़ता जा रहा है।

इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। अब उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के 3 ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स पर है, जिन्हें तोड़ने के वह बेहद करीब पहुंच चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या जो रूट आने वाले समय में क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रिकॉर्ड्स की बादशाहत को चुनौती देने में कामयाब हो पाएंगे?

#1. टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड लंबे समय से सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने 200 टेस्ट मैचों के ऐतिहासिक करियर में 15,921 रन बनाए थे। वहीं, जो रूट अपनी शानदार निरंतरता के दम पर इस रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रूट अब तक 169 मुकाबलों में 14,278 रन बना चुके हैं और सचिन से सिर्फ 1,643 रन पीछे हैं। जिस तरह इंग्लैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज लगातार रन बना रहा है, उसे देखते हुए आने वाले समय में वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े रन रिकॉर्ड को अपने नाम करने की रेस में सबसे आगे नजर आ सकते हैं।

  • 15,921 रन सचिन तेंदुलकर
  • 14,278 रन जो रूट

#2. टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की निरंतरता का अंदाजा उसके 50 या उससे अधिक रन के स्कोर से भी लगाया जाता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 119 बार 50+ स्कोर बनाया था, जिसमें 68 अर्धशतक और 51 शतक शामिल रहे। दूसरी ओर, जो रूट अब तक 110 बार यह कारनामा कर चुके हैं। यानी इस मामले में भी रूट सचिन के बेहद करीब पहुंच गए हैं और उनसे सिर्फ 9 बार पीछे हैं। अगर रूट इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं। यहां 50+ स्कोर में अर्धशतक और शतक, दोनों शामिल होते हैं।

  • 119 बार सचिन तेंदुलकर
  • 110 बार जो रूट

#3. टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 12 बार यह कारनामा किया था। वहीं, सचिन तेंदुलकर और जो रूट दोनों ने अपने-अपने टेस्ट करियर में 6-6 दोहरे शतक लगाए हैं। ऐसे में रूट के पास सचिन से आगे निकलने का शानदार मौका है। अगर वह एक और डबल सेंचुरी लगा देते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ देंगे।

टैग:IndiaJoe Root

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में