ताजा खबर

कगिसो रबाडा की 155 KMPH की रफ्तार भी पड़ी कम! टेस्ट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड किसके नाम?

दक्षिण अफ्रीका के स्पीड स्टार कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक गेंद 154.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से डाली, लेकिन वो फिर भी टेस्ट की सबसे तेज गेंद डालने से पीछे रह गए।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Fastest delivery in Test cricket
Fastest delivery in Test cricket

Fastest delivery in Test cricket: क्रिकेट के मैदान पर जब कोई गेंदबाज 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकता है, तो बल्लेबाज के पास रिएक्शन के लिए बहुत कम समय बचता है। कईं बार तो ये रफ्तार ऐसा चकमा दे देती है कि पलकें तक नहीं झपकती।  ऐसी ही तूफानी रफ्तार से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरीं।

कगिसो रबाडा ने फेंकी 155 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद

रबाडा की एक गेंद की रफ्तार करीब 154.5 (155 KMPH) किलोमीटर प्रति घंटा  दर्ज की गई,  लेकिन इसके बावजूद वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज गेंद फेंकने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ सके। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है? चलिए इस बारे में जानते हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

मिचेल स्टार्क के नाम है टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। स्टार्क की इस तूफानी गेंद ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों की चर्चा में खास स्थान दिलाया। वहीं, रबाडा की करीब 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ने एक बार फिर दिखाया कि आधुनिक क्रिकेट में तेज गेंदबाज किस स्तर की गति हासिल कर सकते हैं।

रबाडा की 154.5 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गेंद रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। टेस्ट क्रिकेट की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम है, जिन्होंने 160.4 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल की थी। दोनों की गति में 5.9 किमी/घंटा का अंतर है, जो रबाडा को इस ऐतिहासिक कीर्तिमान से दूर रखता है।

यह भी पढ़े- सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रिकॉर्ड में इन दिग्गजों का दबदबा

रफ्तार के मामले में रबाडा भी नहीं हैं किसी से कम

कगिसो रबाडा को मौजूदा दौर के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी गति के साथ-साथ सटीक लाइन-लेंथ और उछाल हासिल करने की क्षमता बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 155 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब गेंद फेंकना उनकी तेज गेंदबाजी की क्षमता को दर्शाता है। हालांकि, स्टार्क के टेस्ट रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए रबाडा को अभी और तेज गेंद फेंकनी होगी। फिलहाल, क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या भविष्य में कोई गेंदबाज 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे के इस आंकड़े को पार कर पाता है

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में