ताजा खबर

SENA देशों में शतक लगाने वाले एशिया के सिर्फ 9 बल्लेबाज, सचिन-कोहली के साथ पंत ने भी बनाई खास जगह

एशियाई देशों के बल्लेबाजों के लिए SENA देशों में बड़े स्कोर करना कभी आसान नहीं रहा है, लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मनवाया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Test centuries in SENA countries for Asian
Test centuries in SENA countries for Asian

Test centuries in SENA countries for Asian: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज की असली परीक्षा विदेशी परिस्थितियों में होती है। खासकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इन चार देशों को क्रिकेट की दुनिया में SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) के नाम से जाना जाता है। एशिया के बहुत कम बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इन चारों देशों में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने का कारनामा किया है।

SENA देशों में शतक लगाने की सूची में शामिल ऋषभ पंत का नाम

इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के सईद अनवर और यूनिस खान के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा ने भी यह खास मुकाम हासिल किया है। इस तरह एशिया के सिर्फ 9 बल्लेबाजों के नाम यह उपलब्धि दर्ज है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

SENA देशों  में टेस्ट शतक लगाने वाले 9 बल्लेबाज, सचिन के नाम सबसे ज्यादा 17 शतक

इस क्लब में सबसे पहले शामिल होने वाले भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। उन्होंने जनवरी 1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 115 रनों की पारी खेलकर चारों देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड पूरा किया था। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से इस उपलब्धि को एक अलग ऊंचाई दी। मास्टर ब्लास्टर ने SENA देशों में कुल 17 टेस्ट शतक लगाए, जो इस सूची में शामिल बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी 241 रनों की नाबाद पारी और इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन आज भी याद किए जाते हैं।

पाकिस्तान के सईद अनवर और यूनिस खान भी शामिल, संगकारा का भी नाम

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर और दिग्गज यूनिस खान ने भी इन चारों देशों में शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की। सईद अनवर अपनी शानदार टाइमिंग के लिए मशहूर थे, जबकि यूनिस खान ने मुश्किल विदेशी परिस्थितियों में भी लगातार रन बनाए। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने भी अपनी बेहतरीन तकनीक और निरंतरता के दम पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाए।

यह भी पढ़े- टेस्ट क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर

राहुल द्रविड़, विराट कोहली ने भी किया है ये कारनामा

भारत के राहुल द्रविड़ और विराट कोहली का नाम भी इस खास सूची में शामिल है। द्रविड़ ने इंग्लैंड में छह टेस्ट शतक लगाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में उनकी 233 रनों की पारी ऐतिहासिक रही। दूसरी तरफ विराट कोहली ने SENA देशों में कुल 12 शतक लगाए। इनमें ऑस्ट्रेलिया में उनके सात शतक शामिल हैं।

ऋषभ पंत और केएल राहुल ने भी दर्ज कराया अपना नाम

अब इस सूची में केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ गया है। राहुल ने 21 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 136 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। वह चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। इसके ठीक अगले दिन ऋषभ पंतने 128 रनों की तूफानी पारी खेलकर इस खास क्लब में जगह बना ली। पंत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में भी टेस्ट शतक लगाए थे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में