CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

कीरोन पोलार्ड ने टी20 फॉर्मेट में छुआ शिखर, यूनिवर्सल बॉस के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रचते हुए अपने ही हमवतन क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ा दिया।

T20 Format
T20 Format

Kieron Pollard Highest Run-Scorer in T20 Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्टइंडीजके पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। इस फॉर्मेट में एक बड़ा कारनामा करते हुए इस कैरेबियाई दिग्गज ने टी20 फॉर्मेट के यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के सबसे बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

कीरोन पोलार्ड बने टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े शहंशाह

टी20 फॉर्मेट में कीरोन पोलार्ड ने जबरदस्त कमाल करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लंबे वक्त से रनों के सबसे बड़े शिखर पर मौजूद क्रिस गेल को कीरोन पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 में धमाकेदार शतक से एक झटके में ही क्रिस गेल को पछाड़ कर इस फॉर्मेट में रनों के शहंशाह बन गए हैं।

सबसे ज्यादा रन के मामले में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 463 मैच में 14562 रन बनाए थे। गेल काफी समय से इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे आगे चल रहे थे। लेकिन अब कीरोन पोलार्ड ने उनके इस रिकॉर्ड को खत्म कर दिया और पोलार्ड के नाम 14582 रन हो चुके हैं। पोलार्ड ने अपने टी20 करियर के 736वें मैच में इस उपलब्धि हासिल की है। इस फेहरिस्त में गेल दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं, तो वहीं इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 14449 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं।

मेजर लीग क्रिकेट में शतक लगाकर तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

यूएसए में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2026 के दौरान डलास में वॉशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यू यॉर्क के बीच मुकाबला खेला गया। कीरोन पोलार्ड ने 56 गेंद में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में