CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी पर संगकारा का ऐसा बयान, जिसने पूरे क्रिकेट जगत में मचा दी हलचल

आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए गए मैच को लेकर कुमार संगकारा ने वैभव के आत्मविश्वास का सबूत दिया।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Kumar Sangakkara on Vaibhav Suryavanshi: टी20 फॉर्मेट और इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 220 रनों के पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया हो, और फिर 15 साल का बच्चा इस स्कोर पर अपने कोच को आंख मारते हुए कहता है, चिंता ना करो, हो जाएगा....क्योंकि मैं 13 छक्के मारूंगा, बाकी का काम और बल्लेबाज देख लेंगे।

 कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी के एक खास किस्से को किया साझा

 ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये खुलासा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने किया है, और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के एक किस्से को साझा कर दुनिया को हैरान कर दिया है।

 वो खुलासा जो भारतीय फैंस का सीना गर्व से कर देगा चौड़ा

 15 साल के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी... जिन्होंनेIPL 2026में अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया। अब उसी खिलाड़ी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसे सुनकर हर भारतीय क्रिकेट फैन का सीना चौड़ा हो जाएगा।

 आईपीएल में LSG के खिलाफ वैभव ने कहा 13 छक्के मारूंगा

आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए गए मैच को लेकर कुमार संगकारा ने वैभव के आत्मविश्वास का सबूत दिया। कुमार संगकारा ने कहा कि "इस साल, हम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेल रहे थे। हमें मैच जीतने और कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए 220 रन का पीछा करना था। हमने पहले फील्डिंग की। वैभव बाहर जा रहा था, उसने मुझे आंख मारी और कहा, 'कोच, चिंता मत करो। हो जाएगा।

 13 नहीं, लेकिन 10 छक्के लगाकर वैभव ने किया था विस्फोट

 इसके बाद उन्होंने आगे कहा,

वह ड्रेसिंग रूम में गया और डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से कहा, 'सुनो, तुम दोनों। मैं अब 13 छक्के मारने वाला हूँ, एक बार जब मैं ऐसा कर लूँगा, तो तुम बाकी छक्के मार लेना।' उसने 10 छक्के मारे। जब वह पांच छक्के लगा चुका था, तो डोनोवन और प्रीटोरियस ने सोचा, 'वह किस बारे में बात कर रहा है?' फिर वे अचानक बैठ गए और कहा, 'हमें इसे गिनना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि यह लड़का सच में ऐसा करने वाला है।' तो, यह उसका कॉन्फिडेंस का लेवल है।"

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में