ताजा खबर

LSG vs PBKS Head-to-Head Record: किस टीम का पलड़ा है भारी, रिकॉर्ड्स देखकर उड़ जाएंगे होश

LSG vs PBKS Head-to-Head Record 2026: जानिए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में किस टीम का दबदबा रहा है। यहां देखें जीत-हार के आंकड़े, रिकॉर्ड्स और कौन मार सकता है बाज़ी।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
LSG vs PBKS Head-to-Head Record - PBKS ahead
LSG vs PBKS Head-to-Head Record - PBKS ahead

IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार की शाम लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स अपने कमजोर प्रदर्शन के कारण 13 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीतने में ही कामयाब रही है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। टूर्नामेंट से बाहर चल रही लखनऊ के लिए यह मुकाबला महज एक औपचारिकता है, लेकिन इसमें पंजाब किंग्स की साख दांव पर लगी है। लगातार 6 मुकाबले हार चुकी पंजाब के लिए टॉप-4 में शामिल होने का यह अंतिम अवसर है। अगर पंजाब यह मुकाबला एक बड़े अंतर से जीत जाती है और राजस्थान रॉयल्स अपने आने वाले अगले मुकाबले में हार जाती है तभी पंजाब की प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना है। चलिए लखनऊ और पंजाब के इस मुकाबले में मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम भारी है, जानते हैं।

LSG vs PBKS Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

LSG vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: LSG vs PBKS
  • तारीख:  23 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

LSG vs PBKS Head-to-Head Record: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाए पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पंजाब किंग्स 4 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 3 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 54 रनों से हराया था। इससे पहले IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 37 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 7
लखनऊ सुपर जाइंट्स   3
पंजाब किंग्स 4
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

लखनऊ सुपर जाइंट्स स्क्वाॅड:

मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, एम. सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, एडेन मार्कराम, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, अक्षत रघुवंशी, जॉर्ज लिंडे, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी

पंजाब किंग्स स्क्वाॅड:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह(विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर(कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मार्को जानसन, हरनूर पन्नू, नेहल वढेरा, पाइला अविनाश, मिशेल ओवेन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विशाल निषाद, बेन द्वारशुइस

LSG vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 68, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में