ताजा खबर

T20 इंटरनेशनल में वाइड-नो बॉल का अनचाहा रिकॉर्ड, टॉप-5 में 2 भारतीय

क्रिकेट में एक छोटी सी चूक मैच में हार की बड़ी वजह बन सकती है। जहां टी20 फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज के लिए एक्स्ट्रा रनों पर नियंत्रण सबसे प्रमुख पॉइंट है। लेकिन कुछ गेंदबाज बहुत गलतियां कर बैठते हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most extras in T20 Internationals
Most extras in T20 Internationals

Most extras in T20 Internationals: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां एक गेंद मैच का रुख बदल सकती है, वहीं गेंदबाजों की एक छोटी सी गलती भी टीम पर भारी पड़ सकती है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के छक्के-चौकों और गेंदबाजों के विकेटों की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन एक ऐसा पहलू भी है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाता है।

मैदान पर दबाव, बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज और सही लाइन-लेंथ बनाए रखने की चुनौती के बीच कई बार गेंदबाज अतिरिक्त गेंदें डाल बैठते हैं। अब इस फॉर्मेट के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कुछ ऐसे नाम सामने आते हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल जानते हैं वो 5 गेंदबाज, जिन्होंने सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन दिए हैं।

#1. अर्शदीप सिंह (भारत)

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सबसे सफलतम गेंदबाज अर्शदीप सिंहइस फॉर्मेट में टीम की रिढ़ माने जाते हैं, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सूची में पहले स्थान पर हैं।उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 150 अतिरिक्त गेंदें डाली हैं, जिनमें 132 वाइड और 18 नो बॉल शामिल हैं। अर्शदीप ने 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपनी स्विंग तथा डेथ ओवरों की गेंदबाजी से टीम में अहम जगह बनाई है। लेकिन ये अनचाहा रिकॉर्ड उनके करियर में कलंक कहा जा सकता है।

#2. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम कुल 146 अतिरिक्त गेंदें दर्ज हैं, जिनमें 135 वाइड और 11 नो बॉल शामिल हैं। उन्होंने 2015 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपनी कटर गेंदों तथा धीमी गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 130 मैच खेल चुके हैं।

#3. मार्क अडायर (आयरलैंड)

आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क अडायर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 143 अतिरिक्त गेंदें डाली हैं, जिनमें 132 वाइड और 11 नो बॉल शामिल हैं। अडायर आयरलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी टीम के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं। इस आयरिश गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 100 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़े-भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी, तीन दिग्गजों के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

#4. हार्दिक पांड्या (भारत)

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सूची में शामिल हैं। हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 116 अतिरिक्त गेंदें डाली हैं, जिनमें 112 वाइड और 4 नो बॉल शामिल हैं। हार्दिक ने 2016 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अपनी तेज गेंदबाजी, आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। भारत के लिए पिछले एक दशक से सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हार्दिक पंड्या ने इस फॉर्मेट में 138 मैच खेले हैं।

#5. रिचर्ड नगरावा (जिम्बाब्वे)

जिम्बाब्वे के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरावा के नाम भी 116 अतिरिक्त गेंदें दर्ज हैं। इनमें 96 वाइड और 20 नो बॉल शामिल हैं। उन्होंने 2019 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था और जिम्बाब्वे की तेज गेंदबाजी इकाई के अहम सदस्य हैं। जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज अब तक 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में