भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, एक साल से गायब खिलाड़ी की वापसी!
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। जहां 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान किया गया है।

New Zealand Squad Announced for T20I Series Against India: भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों के बाद घर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने जा रही है। जहां कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के खत्म करने के बाद टीम इंडिया एक बड़े क्रिकेटिंग चैलेंज के लिए निकल पड़ेगी भारत की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज के साथ जबरदस्त आगाज होगा और इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान करके क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान
22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कीवी टीम ने एक ऐसे खतरनाक गेंदबाज को वापस बुलाया है, जो लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर था। करीब एक साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें एक स्टार खिलाड़ी की करीब एक साल बाद टीम में वापसी हुई है।
स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की करीब 1 साल बाद हुई वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। मिल्ने के साथ माइकल ब्रेसवेल भी चोट से उबरने के बाद कीवी टीम में लौट रहे हैं। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन अब भारत के खिलाफ मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिससे स्क्वाड में अनुभव और निरंतरता दोनों नजर आ रही हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज में एडम मिल्ने की रफ्तार और ब्रेसवेल के ऑलराउंड प्रदर्शन पर खास नजरें रहेंगी।
रचिन रवींद्र चोट की वजह से सीरीज से बाहर
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र कंधे की चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए करीब छह हफ्तों तक रिहैब से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी के बीच कीवी टीम को एडम मिल्ने की वापसी से बड़ी मजबूती मिली है। लगभग 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में लौट रहे मिल्ने अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- एक तरफ 30 गेंदों का शतक, दूसरी तरफ शर्मनाक रिकॉर्ड… 2026 में T20I में अभिषेक शर्मा के साथ ये क्या हुआ?
मिचेल सेंटनर करेंगे कप्तानी
वहीं, टीम की कमान अनुभवी मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स जैसे खतरनाक खिलाड़ी न्यूजीलैंड के स्क्वाड को और मजबूत बनाते हैं। अब देखना होगा कि रचिन रवींद्र की कमी के बावजूद कीवी टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है।
न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ




