T20I का अनोखा रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों से खेलने वाली टॉप-5 टीमें, लिस्ट में टीम इंडिया की एन्ट्री
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते मैचों के बीच कईं ऐसी टीमें हैं, जो 20 या उससे ज्यादा टीमों के खिलाफ खेलने उतर चुकी है। इस सूची में भारत की भी एन्ट्री हो चुकी है।

Teams that have played for different sides in T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को शुरू हुए दो दशक से ज्यादा वक्त हो चुका है। क्रिकेट के इस शॉर्टेस्ट फॉर्मेट ने क्रिकेट की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। आज के दौर में इस फॉर्मेट में 100 से ज्यादा टीमें खेलती हुई नजप आती है। मेंस T20I की शुरुआत की बात करें तो पहला मुकाबला 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जबकि 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप आयोजित हुआ।
इसके बाद तो ये फॉर्मेट सबसे चहेते में से एक में शुमार हो गया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसी टीमें हैं, जो 20 या उससे ज्यादा विरोधी टीमों के खिलाफ उतर चुकी हैं, इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी एन्ट्री कर ली है। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 टीमें जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने में सफलता हासिल की है।
#1. जिम्बाब्वे — 32 टीमें
इस खास रिकॉर्ड में सबसे ऊपर जिम्बाब्वे का नाम आता है। जिम्बाब्वे ने अब तक T20 इंटरनेशनल में 32 अलग-अलग टीमों के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। लगातार अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलने और वैश्विक क्रिकेट में लंबे समय से सक्रिय रहने की वजह से उसका क्रिकेटिंग दायरा इस फॉर्मेट में काफी बड़ा रहा है। यही वजह है कि अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ खेलने के मामले में जिम्बाब्वे इस सूची में सबसे आगे है।
#2. आयरलैंड — 27 टीमें
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आयरलैंड है। आयरिश टीम ने T20 इंटरनेशनल में 27 अलग-अलग टीमों का सामना किया है। पिछले कुछ वर्षों में आयरलैंड ने लगातार अलग-अलग देशों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज और वैश्विक टूर्नामेंट खेले हैं, जिसका असर उसके इस आंकड़े पर भी दिखाई देता है। जिम्बाब्वे के बाद आयरलैंड के नाम सबसे ज्यादा अलग-अलग T20I विरोधी हैं।
#3. पाकिस्तान — 21 टीमें
पाकिस्तान इस मामले में 21 अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ T20I मुकाबले खेल चुका है। टी20 क्रिकेट के शुरुआती दौर से ही पाकिस्तान इस फॉर्मेट की प्रमुख टीमों में रहा है और दुनिया की अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगातार मुकाबले खेलने का उसे अनुभव मिला है। 21 विरोधियों के साथ पाकिस्तान इस सूची में तीसरे स्थान पर है, हालांकि उसके साथ बांग्लादेश भी इसी आंकड़े पर मौजूद है।
यह भी पढ़े- एक तरफ 30 गेंदों का शतक, दूसरी तरफ शर्मनाक रिकॉर्ड… 2026 में T20I में अभिषेक शर्मा के साथ ये क्या हुआ?
#4. बांग्लादेश — 21 टीमें
पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश भी 21 अलग-अलग टीमों के खिलाफ T20 इंटरनेशनल खेल चुका है। बांग्लादेश ने एशिया की टीमों के अलावा कई एसोसिएट टीमों के खिलाफ भी टी20 क्रिकेट खेला है, जिससे उसके विरोधियों की संख्या लगातार बढ़ी है। 21 टीमों के आंकड़े के साथ बांग्लादेश इस सूची में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।
#5. भारत — 20 टीमें




