CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे ठीक पहले टीम इंडिया को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी दौरे से हुआ बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज को खत्म करने के बाद अब यूके के दौरे पर जा रही है, जहां आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

Team India
Team India

Nitish Kumar Reddy ruled out of Ireland and England tours: टीम इंडिया ने अपने घर में अफगानिस्तान को टेस्ट और वनडे सीरीज में पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया और अब यूनाइटेड किंगडम के दौरे के लिए तैयार है। यूके में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम को रवाना होने से ठीक पहले एक करारा झटका लगा है, जहां टीम का स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गया है।

नीतिश कुमार रेड्डी चोट की वजह से आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर

भारतीय टीम के युवा होनहार खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं और इस वजह से वो इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे से बाहर हो गए हैं। इस स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी को अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी फिटनेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिससे वो समय रहते पूरी तरह से उबर नहीं पाएंगे और उन्हें इस दौरे से बाहर होना पड़ा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी चोट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीतिश कुमार रेड्डी को अपनी बाईं जांघ में तकलीफ है। क्वाड्रिसेप्स में हो रही इस दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है और वो इससे पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले वनडे सीरीज के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब इस चोट ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ही बाहर करवा दिया है।

कौन होगा नीतिश कुमार रेड्डी का रिप्लेसमेंट?

 हालांकि इस युवा ऑलरांडर के यूके दौरे से बाहर होने को लेकर बीसीसीआईकी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस दौरे पर नीतिश कुमार रेड्डी के बाहर होने पर मुहर लगने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के रूप में किसे जगह मिलती है?

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में