CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

एक वनडे मैच में शतक और 5 विकेट हॉल का कारनामा, सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम है ये खास रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में एक ही मैच में शतक के साथ 5 विकेट हॉल करने का कमाल कुछ ही खिलाड़ी कर सके हैं। इसमें एक भी भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Paul Collingwood
Paul Collingwood

Centuries and 5-wicket hauls in ODI matches: क्रिकेट में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी बल्लेबाजी में स्पेशलिटी होती है और बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी से बहुमूल्य साबित होते हैं, लेकिन इस खेल में ऑलराउंडर होना टीम के लिए बहुत ही खास अहमियत होती है। एक ऑलरांउडर खिलाड़ी किसी भी टीम को दोनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त संतुलन प्रदान करता है।

लेकिन सोचिए....अगर कोई खिलाड़ी एक ही वनडे मैच में पहले बल्ले से शतक ठोके और फिर गेंद से पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दे, तो इसे आप क्या कहेंगे? ऐसा प्रदर्शन किसी सपने से कम नहीं है। वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में ऐसे कई ऑलराउंडर आए, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी काबिलियत साबित की।

लेकिन इस खास कारनामे की बात करें तो यहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं रही। दुनिया भर के हजारों वनडे मैचों के बीच अब तक सिर्फ चार खिलाड़ी ही इस असाधारण डबल को पूरा कर सके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वनडे इतिहास के वो 4 गेंदबाज जिन्होंने एक ही मैच में शतक के साथ 5 विकेट हॉल का कमाल किया है।

#1. विव रिचर्ड्स — 119 रन और 5 विकेट

वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर विव रिचर्ड्स का कद हर कोई जानता है। इस रिकॉर्ड की सूची में उनका नाम सबसे पहले आता है। 18 मार्च 1987 को न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में रिचर्ड्स ने पहले बल्ले से तूफानी 119 रन की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 5 विकेट सिर्फ 41 रन देकर हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वह वनडे इतिहास में एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

#2. पॉल कॉलिंगवुड — 112* रन और 6 विकेट

विव रिचर्ड्स के बाद वनडे में दूसरी बार ये कारनामा करीब 18 साल बाद इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड ने 21 जून 2005 को बांग्लादेश के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 391/4 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें कॉलिंगवुड ने महज 86 गेंदों पर नाबाद 112 रन ठोके। इसके बाद जब गेंद उनके हाथ में आई तो उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और 10 ओवर में 31 रन देकर 6 विकेट चटका दिए। बांग्लादेश की पूरी टीम 223 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने मुकाबला 168 रन से जीत लिया। कॉलिंगवुड का यह प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि वह शतक के साथ छह विकेट लेने वाले वनडे इतिहास के पहले खिलाड़ी बने।

यह भी पढ़े-भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, नई विंडो की तलाश में दोनों बोर्ड; BCB अध्यक्ष का बयान

#3. रोहन मुस्तफा — 109 रन और 5 विकेट

इसके बाद इस खास क्लब में जगह बनाने में संयुक्त अरब अमीरात  के खिलाड़ी रोहन मुस्तफा को करीब 12 साल लग गए। 4 अप्रैल 2017 को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में UAE के कप्तान मुस्तफा ने पहले 125 गेंदों पर 109 रन बनाकर टीम को 251/9 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी PNG की टीम उनकी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और महज 148 रन पर ढेर हो गई। मुस्तफा ने सिर्फ 8.2 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। UAE ने यह मुकाबला 103 रन से जीता, जबकि मुस्तफा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

#4. बास डी लीडे — 123 रन और 5 विकेट

नीदरलैंड्स के बास डी लीडे ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जिन्होंने 6 जुलाई 2023 को स्कॉटलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर में यह कारनामा किया। पहले गेंदबाजी करते हुए डी लीडे ने 10 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए और स्कॉटलैंड को 277/9 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद नीदरलैंड्स को 44 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना जरूरी था और दबाव में डी लीडे ने बल्ले से भी कमाल कर दिया। नंबर-4 पर उतरकर उन्होंने सिर्फ 92 गेंदों में 123 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। नीदरलैंड्स ने मैच 4 विकेट से जीत लिया और इसी जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। डी लीडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में