ताजा खबर

AUS के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, शाहीन को मिली कप्तानी; बाबर समेत इन दिग्गजों की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है। टीम में कई सीनियर प्लेयर्स की वापसी हुई है।

Pakistan odi Team
Pakistan odi Team

Pakistan Squad for ODI Series against Australia: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार, 22 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शाहीन अफरीदी के कंधों पर कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी हुई है। इनमें बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सूफियान मोकीम जैसे प्लेयर्स के नाम शामिल हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। 

इस टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनका अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं हुआ है। इनमें अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर के नाम शामिल हैं। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी पहले T20I मैच खेल चुके हैं।

इस्लामाबाद में लगेगा पाकिस्तान टीम का ट्रेनिंग कैंप

पीसीबी के बयान के मुताबिक, उस्मान खान बीमार होने की वजह से टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। टीम में मोहम्मद गाजी गोरी और रोहेल नजीर के रूप में दो मुख्य विकेटकीपर रखे गए हैं। पाकिस्तानी टीम इस सीरीज की तैयारी के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी, जहां उनका ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा।

धाकड़ बल्लेबाज फखर जमां और सैम अय्यूब के नाम पर भी टीम सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि वे पहले से चोटिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी अभी पीसीबी की मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैब पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल, I7 महीने में खेले जाएंगे इतने सारे मैच; वेन्यू और तारीख कर लें नोट

23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी और सबसे पहले इस्लामाबाद में उतरेगी। सीरीज का पहला वनडे मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि बाकी के दो मैच 2 जून और 4 जून को लाहौर में होंगे।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी बार वनडे सीरीज 2024 के आखिर में खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 22 साल के बाद पहली वनडे सीरीज जीत थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2022 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था और उस सीरीज को भी पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड:

शाहीन अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सूफियान मोकीम।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

अल
लेखक

अज्ञात लेखक

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में