CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल, I7 महीने में खेले जाएंगे इतने सारे मैच; वेन्यू और तारीख कर लें नोट

BCCI Domestic Season 2026/27: बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और विजय हजारे के ग्रुप्स से लेकर आईपीएल ऑक्शन से पहले हुए बड़े नियमों के बदलाव तक, पूरा शेड्यूल यहां एक क्लिक में देखें।

BCCI Domestic Schedule 2026-27
BCCI Domestic Schedule 2026-27

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी घरेलू सीजन 2026/27 के लिए अपना पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबलों का आयोजन होगा। वहीं, इस बार का घरेलू सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन की चैंपियन टीमें जम्मू-कश्मीर और विदर्भ को मध्य प्रदेश के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।

7 महीने तक चलने वाले इस लंबे और धमाकेदार सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जबकि इसका समापन अगले साल 28 मार्च को महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे टूर्नामेंट के साथ होगा।

IPL टीमों के स्काउट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI ने बदला नियम

BCCI ने इस बार अंडर-23 लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट के फॉर्मेट में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होता था, लेकिन अब इसे बदलकर टी20 फॉर्मेट में कर दिया गया है। 1 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के जरिए आईपीएल टीमों के टैलेंट स्काउट्स को मेगा ऑक्शन से पहले देश के होनहार और युवा घरेलू क्रिकेटरों को लाइव देखने और परखने का एक शानदार मौका मिलेगा।

रणजी ट्रॉफी में कड़ा मुकाबला, ग्रुप-डी बना 'ग्रुप ऑफ डेथ'

डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम ग्रुप-ए में रहकर अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए उन्हें टॉप-2 में जगह बनानी होगी। वहीं ग्रुप-बी में कर्नाटक और सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीमें आपस में भिड़ेंगी। सबसे मजेदार जंग ग्रुप-डी में देखने को मिलेगी, जहां पिछले सीजन में कुछ खास न कर पाने वाली तमिलनाडु की टीम का सामना घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े 'सिकंदर' मुंबई से होगा। इस ग्रुप में उत्तराखंड, हरियाणा और रेलवे जैसी मजबूत टीमें भी हैं, जो नॉकआउट की रेस को और दिलचस्प बनाएंगी।

यह भी पढ़ें:RCB को मिली गुड न्यूज, प्लेऑफ से पहले विस्फोटक ओपनर की होगी वापसी; जानें कब करेंगे टीम को ज्वाइन

पुरुषों के प्रमुख टूर्नामेंट्स का पूरा शेड्यूल (2026/27)

टूर्नामेंट का नाम तारीख  वेन्यू
दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर बेंगलुरु
इरानी कप 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर जम्मू / श्रीनगर
रणजी ट्रॉफी (पहला फेज) 11 अक्टूबर से 5 नवंबर अलग-अलग ग्रुप वेन्यू
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 14 नवंबर से 6 दिसंबर मुंबई, विशाखापत्तनम, कोलकाता, मोहाली, नागपुर (नॉकआउट)
विजय हजारे ट्रॉफी 14 दिसंबर से 8 जनवरी अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची, राजकोट, विशाखापत्तनम (नॉकआउट)
रणजी ट्रॉफी (दूसरा फेज) 17 जनवरी से 4 फरवरी अलग-अलग ग्रुप वेन्यू
रणजी ट्रॉफी (नॉकआउट) 9 फरवरी से 3 मार्च नॉकआउट वेन्यू

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप्स (Ranji Trophy Groups)

  • ग्रुप A: जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, पोंडिचेरी, गोवा, बिहार।

  • ग्रुप B: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब, असम।

  • ग्रुप C: बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, सर्विसेज, गुजरात, केरल, दिल्ली, ओडिशा।

  • ग्रुप D: उत्तराखंड, मुंबई, हरियाणा, रेलवे, राजस्थान, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़।

  • प्लेट ग्रुप: नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश।

विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप्स (Vijay Hazare Groups)

  • ग्रुप A: विदर्भ, मध्य प्रदेश, बड़ौदा, रेलवे, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार।

  • ग्रुप B: सौराष्ट्र, मुंबई, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, हैदराबाद, सर्विसेज।

  • ग्रुप C: पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान, चंडीगढ़।

  • ग्रुप D: कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, असम, पोंडिचेरी।

  • प्लेट ग्रुप: सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप्स (Syed Mushtaq Ali Groups)

  • ग्रुप A: झारखंड, राजस्थान, बड़ौदा, बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मिजोरम।

  • ग्रुप B: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, रेलवे, तमिलनाडु, सौराष्ट्र, बिहार।

  • ग्रुप C: आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पोंडिचेरी, केरल, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश।

  • ग्रुप D: हैदराबाद, मुंबई, गोवा, गुजरात, विदर्भ, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़।

  • प्लेट ग्रुप: सर्विसेज, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

महिलाओं के प्रमुख टूर्नामेंट्स का पूरा शेड्यूल (2026/27)

टूर्नामेंट का नाम तारीख वेन्यू
सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 26 अक्टूबर से 20 नवंबर लखनऊ, पुणे, दिल्ली, मोहाली, अहमदाबाद (नॉकआउट)
सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 ट्रॉफी 24 नवंबर से 4 दिसंबर गुवाहाटी
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 19 जनवरी से 10 जनवरी कटक, जयपुर, बड़ौदा, रायपुर, चेन्नई (नॉकआउट)
सीनियर महिला इंटर-जोनल वनडे ट्रॉफी 17 फरवरी से 27 फरवरी चेन्नई
सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी 13 मार्च से 28 मार्च देहरादून

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में